प्रतिमा विसर्जन परमीशन लेने जा रहा व्यक्ति ,चाइना पतंग बाली रील से हुआ घायल ,घर पहुंचते ही हुई दुखद मौत

a 1

कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 सितंबर 2022
गणेश प्रतिमा विसर्जन की परमीशन लेने फर्रुखाबाद जा रहे युवक की गर्दन एवं माथा चाइना रील से कट कर लहूलुहान हो गया । साथी युवकों ने फर्रुखाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया । देर शाम परिजन उसे लेकर घर वापस आ गए। घायल व्यक्ति ने रात को ही दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला चिलाका निवासी प्रवेश पुत्र कल्लू उम्र 34 वर्ष बीते दिवस गणेश प्रतिमा के लिए परमीशन लेने अपने साथी ओंकार तथा राहुल के साथ बाइक द्वारा फर्रुखाबाद जा रहा था। जैसे ही बाइक जसमई दरवाजा के निकट कृष्णा पेट्रोल पंप के पास पहुंची। वैसे ही पास स्थित मैदान में कुछ लोग पतंग उड़ा रहे थे। पतंग की डोरी चाइना वाली रील उसकी गर्दन एवं माथे पर आ गया। जिससे उसकी गर्दन तथा उसका माथा कट गया। लहूलुहान अवस्था में युवक के साथियों ने प्रवेश को पास के ही एक प्राइवेट चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती करा दिया। जहां देर शाम तक भर्ती रहने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसे कायमगंज स्थित अपने घर ले आए। देर रात उसकी हालत बिगड़ी। तो परिजनों ने उसे कायमगंज के सरकारी अस्पताल में ले जाकर भर्ती किया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने देखने के बाद उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे घर ले गए । जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। मोहल्ले वासियों की उसके घर पर देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी नीलम, बड़ी बेटी मुस्कान 13 वर्ष, करिश्मा 10 वर्ष ,करीना 8 वर्ष तथा पुत्र अंश 6 वर्ष ,को छोड़कर इस दुनिया से हमेशा के लिए चल बसा । इस दुखद घटना की सूचना परिजनों ने अभी तक पुलिस को नहीं दी है।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes