कूट रचित दस्तावेजों से तंबाकू व्यवसाई ने कराया जीएसटी में फर्जी फर्म का रजिस्ट्रेशन

4 1

– छापे में जांच से हुआ फर्जीवाडे का खुलासा
कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 सितंबर 2022
कायमगंज नगर में तंबाकू व्यवसाय से जुड़े अधिकांश व्यापारी जीएसटी की कर चोरी करने का कोई न कोई तरीका खोज ही लेते हैं। इन्हीं में से फर्जी ढंग से कूट रचित दस्तावेजों से फर्मो का रजिस्ट्रेशन कराना भी कर चोरी का एक तरीका बना लिया गया है। वैसे तो अकेले कायमगंज में ही ,एक नहीं और बहुत सी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फर्मों का रजिस्ट्रेशन कराने वाले कर चोरी का धंधा पिछले लंबे समय से करते चले आ रहे हैं। ।ऐसी आम चर्चा आज नहीं, पिछले लंबे अरसे से यहां सुनी जा रही है। कल दिन गुरुवार को 6 जिलों की 11 जीएसटी टीमों ने कायमगंज में कुछ तंबाकू व्यापार से जुड़े व्यवसायियों के यहां कर चोरी की जांच के लिए सघन छापेमारी अभियान शुरू किया। जीएसटी अधिकारियों ने नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी बड़े तंबाकू व्यापारी जुबेर खान के यहां छापा मारकर गोदामों में रखे गए तंबाकू माल के साथ ही अभिलेखों की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल के समय यहां से एक फर्जी ढंग से रजिस्ट्रेशन कराई गई फर्म का पता चला । टीम प्रभारी ने बताया की जुबेर ने मेसर्स महेसरिया सप्लायर एंड प्रोसेसिंग जीएसटी 09c×DPR748E lzl अपने पड़ोसी राजमिस्त्री का काम करने वाले रंजीत को फर्म स्वामी दर्शा कर फर्म का रजिस्ट्रेशन धोखाधड़ी के आधार पर करा लिया। टीम प्रभारी के अनुसार जब इस संबंध में रंजीत से पूछताछ की गई। तो उसने बताया कि उसके नाम से कोई फर्म है।इस बात का उसे पता तक नहीं है। रंजीत के अनुसार उसके पास जुबेर के फोन नंबर से रामनरेश गुड़ मंडी कायमगंज वाले ने उसके पास फोन किया और उससे कहा कि तुम्हारे पैन कार्ड, आधार कार्ड ,बिजली बिल, फोटो आदि कागजातों से एक आईडी खोले दे रहे हैं। जिसमें आपकी बेटी के नाम से हर महीने 3 हजार रुपया जमा करने पर 5 वर्ष बाद काफी अधिक पैसा मिल जाएगा। रंजीत ने कहा कि वह जुबेर खान की बातों में ब लालच में आ गया और उसने रामनरेश को अपने कागजों की छाया प्रतियां दे दी। उसी समय रामनरेश ने उससे एक सादा कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिए थे और मुझे घर भेज दिया। जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध सूचना के आधार पर यह स्पष्ट हो रहा है कि उनके पंजीयन में लिखे गए दोनों फोन नंबर फर्जी है। यह नंबर रंजीत के ना होकर एक नंबर रामनरेश का और दूसरा नंबर आशुतोष कुमार सागर का होने की पुष्टि हुई है। इस तरह कूट रचित परिचय पत्र बनाकर जीएसटी पोर्टल पर पंजीयन प्रार्थना पत्र अपलोड किया गया। रेंट एग्रीमेंट रंजीत के पिता ज्ञानचंद द्वारा बनवाना दर्शाया गया। जबकि ज्ञानचंद के भी जाली हस्ताक्षर किए गए। वही रंजीत की जानकारी के बिना तथा रंजीत के फर्जी हस्ताक्षर से मेसर्स महेसरिया सप्लायर एंड प्रोसेसिंग नाम की कंपनी का पंजीयन कराया गया और इस फर्म पर 6 करोड़ से अधिक की बिक्री भी दर्शाई गई है। जीएसटी के टीम प्रभारी के अनुसार यह राजस्व को नुकसान पहुंचाने की सोची समझी रणनीति है। इसलिए जीएसटी टीम ने जुबेर खान व रामनरेश के विरुद्ध धारा 420 ,467, 468 तथा 120 बी के अंतर्गत एफ आई आर दर्ज कराने के लिए तहरीर तैयार कर पुलिस को सौंपने की बात कही है। जीएसटी टीम प्रभारी ने बताया कि आज ही देर शाम तक इनके विरुद्ध कोतवाली कायमगंज में एफ आई आर दर्ज करा दी जाएगी।
इनसेट:- कायमगंज नगर तथा इसके आसपास बसे ग्रामीण क्षेत्र में तंबाकू का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जाता है । इस कारोबार में अपवाद को छोड़कर ज्यादातर व्यवसाई टैक्स की चोरी करने से हिचक महसूस नहीं करते । जिसकी बानगी पहले पड़े छापों से भी मिली और अभी कल से 11 टीमों द्वारा की जा रही छापेमारी के दौरान तंबाकू व्यापारी नीरज अग्रवाल, हनी अग्रवाल ,सुरेंद्र गुप्ता, जुबेर खान सहित 14 व्यापारिक स्थानों पर छापे के दौरान 15 करोड़ से भी अधिक तंबाकू माल बिना बिल के पकड़ा जा चुका है। प्रथम दृष्टया टीम के अनुसार इससे 80 – 6 लाख की कर चोरी का मामला प्रकाश में आ चुका है। यदि इसी तरह सभी फर्मों तथा तंबाकू व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा डालकर जांच की जाए तो कर अपवंचन का करोड़ों में किए जा रहे घोटाले का पर्दाफाश होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर

KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes