आंगनवाड़ी केंद्र संचालक पर बाल पोषाहार वितरण न करने का लगाया ग्रामीणों ने आरोप

8

शमशाबाद /फर्रुखाबाद 1 सितंबर 2022

भ्रष्टाचार एवं विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते आंगनवाड़ी केंद्र प्रहलादपुर संतोष में कई महीनों से बाल पोषाहार का वितरण नहीं किया जा रहा है। एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने आंगन बाड़ी केंद्र संचालक के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को शिकायती पत्र देकर बाल पोषाहार का वितरण कराए जाने की मांग की। ग्रामीणो के अनुसार जुलाई अगस्त महीने का राशन केंद्र संचालक द्वारा आज तक बितरण नही किया गया। आखिर क्यों उत्तर प्रदेश सरकार बाल विकास परियोजना का संचालन कर गांव -गांव आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन करा रही है। जहां पंजीकृत छोटे-छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से पौष्टिक बाल पोषाहार उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई । ताकि गरीब किसान मजदूर सभी के छोटे-छोटे बच्चो को आंगनवाड़ी केंद्रों पर शिक्षा के साथ-साथ बाल पोषाहार मिल सके । मगर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीण इसे भ्रष्टाचार करार दे रहे है । आँगन बाड़ी केंद्रों पर तैनात आंगनबाडी कार्यकत्रियां सरकार के आदेशों को दर किनार कर सरकार के आदेश पर पानी फेर रही है। उदाहरण तौर पर बिकास खंड शमसाबाद क्षेत्र का ग्राम प्रहलादपुर संतोष जहां आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पिछले कई महीनों से बाल पोषाहार का वितरण नहीं किया गया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि एक लंबे समय से बाल पोषाहार का वितरण नहीं किया गया। ग्रामीणों का आरोप है जुलाई अगस्त महीने का बाल पोषाहार केंद्र पर है। मगर वितरण की जहमत नहीं उठाई गई। ग्रामीणों का आरोप आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाला बाल पोषाहार जिसे बच्चों में ना वितरण कर उसका चोरी छुपे सौदा कर लिया जाताहै। जो भ्रष्टाचार का परिचायक है। पिछले 2 महीने से रखा बाल पोषाहार जिसे बितरण किये जाने की जहमत क्यों नहीं उठाई गई। मौके पर पहुंचे हमारे प्रतिनिधि को ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यरत कार्यकत्रियों के रवैया पर नाराजगी जताते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले कर्मचारी जो विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से चोरी छिपे सौदा कर लेते हैं। बितरण के नाम पर खानापूरी करते हैं। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को शिकायती पत्र भेज कर उक्त केंद्र की जांच करा-कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ जनहित में आवश्यक कार्यवाही की मांग की । ग्रामीणों का कहना था बाल पोषाहार पर पंजीकृत छोटे बच्चों का हक है। लेकिन खाऊ कमाऊ नीति नौनिहालों के हकों पर डाका डाल रही है । शिकायत कर्ता ग्रामीणो में निर्मला देवी अनुराग जगबीर सिंह सोनी रंजीत कुमार सुलोचना राजकुमार राधेश्याम विनीता देवी मुकेश कुमार आसाराम धीर सिंह वीरेंद्र कुमार अमित कुमार सुखबीर सिंह अरविंद कुमार सरस्वती देवी आदि लोगो ने जिलाधिकारी से इस ओर ध्यान देकर भ्रष्टाचार करने वाले लोगों को बेनकाब करने की मांग की है।

 

रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमशाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes