– तीन मासूम बच्चों का मोह छोड़, शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान हो उठाया आत्मघाती कदम
कायमगंज / फर्रुखाबाद 28 अगस्त 2022
कहा जाता है कि बुरी लत परिवार को तबाह कर देती है। ऐसा ही नजारा आज उस समय सामने आया। जब 3 मासूम बच्चों का मोह छोड़ शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव मझोला निवासी दुर्वेश दिवाकर पुत्र मोहनलाल दिवाकर की 32 वर्षीय पत्नी पिंकी अपने घर के कमरे में फांसी पर झूलती पाई गई। जिसे ग्रामीणों की सहायता से फांसी के फंदे से उतारकर उपचार के लिए डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद ले जाया गया। जहां पहुंचते ही जांच के बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोहिया अस्पताल से महिला का शव लेकर उसका पति तथा उसके साथी वापस गांव मझोला आ गए । बताया गया कि महिला का मायका जनपद शाहजहांपुर थाना कलान के गांव हेतरामपुर की मड़ैया में है। यहां के निवासी जसवंत ने आज से लगभग 11 साल पहले अपनी बेटी पिंकी के हाथ पीले कर खुशी- खुशी शादी करके दुर्वेश के साथ विदा कर दिया था। मृतका के 3 बच्चों में सबसे बड़ी 5 साल की बेटी सपना तथा दूसरे नंबर का लगभग 3 वर्ष का बेटा गोपी एवं एक बच्ची शबनम अभी गोद में ही थी। इन सभी को अनाथ छोड़कर पिंकी ने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाकर अपने को मौत की नींद सुला दिया। इस संबंध में मृतका की सास राममुखी से जब पूछा गया तो उसने कहा कि वह घर पर नहीं रहती है। मैं तो जानवरों को बांधने वाले मकान में रह रही हूं। घटना के समय घर पर नहीं थी। खबर मिली तो यहां आई रामसखी ने बताया कि उसके अन्य लड़के दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं । मृतका के मायके बालों को भी घटना की सूचना शराबी पति ने नहीं दी ।किंतु गांव के किसी की सूचना पर मृतका के मायके वाले गांव मझोला पहुंच गए थे। जहां मृतका की मां तथा बहन ने पिंकी की हत्या कर शब फांसी के फंदे पर लटकाए जाने का ससुराली जनों पर ही आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उसकी बेटी बहुत सीधी-सादी थी। जबकि उसका पति शराबी था और आए दिन पिंकी की मारपीट करता था। घर गृहस्थी के खर्चे चलाने के लिए पति कोई व्यवस्था नहीं करता था। उसे तो केवल शराब पीने से ही मतलब था। मना करने पर आए दिन पत्नी को प्रताड़ित करता था। महिला ने फांसी लगाई, इसकी सूचना उसके पति ने पुलिस को भी नहीं दी थी। गांव वालों की ही सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए पंचनामा भरकर जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल भिजवाने की तैयारी कर रही थी।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct