– दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दे आरोपी के विरुद्ध की कार्यवाही की मांग
कायमगंज / फर्रुखाबाद 27 अगस्त 20 22
साइकिल की दुकान में आग लगने से हजारों का माल जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार कायमगंज के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहम्मद मियां पुत्र जहीरूद्दीन की साइकिल की दुकान एस एन एम इंटर कॉलेज रेलवे रोड बजाज एजेंसी के पास है। रोज की तरह मोहम्मद मियां अपनी दुकान पर काम कर रहे थे । समय दोपहर लगभग 3:00 बजे कायमगंज नगर के मोहल्ला बजरिया ठाकुरदास निवासी अभिषेक वर्मा पुत्र मोतीलाल वर्मा वहां पहुंचा और दुकान के पास गली में पेशाब करने के बहाने गया। थोड़ी देर बाद लौटते हुए वह वहां रुका नहीं और सीधा कहीं चला गया। इधर मोहम्मद मियां अपने काम में व्यस्त थे। कुछ देर बाद पीछे वाली दुकान से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगी । कोई कुछ समझ पाता । तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आनन-फानन में आसपास के दुकानदारों एवं राहगीरों की मदद से पानी मिट्टी आदि डालकर काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दुकान में रखा साइकिल के टायर एवं ट्यूब तथा अन्य सामान जिसकी कीमत लगभग पचास हजार बताई जा रही है, जलकर राख हो चुके थे। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को आरोपी के विरुद्ध लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। मोहम्मद मियां ने बताया कि उसका अभिषेक वर्मा से इन्हीं दुकानों को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इसी की रंजिश मानते हुए अभिषेक वर्मा ने दुकान में आग लगाई है। बरहाल आग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun