अधूरा बना पंचायत भवन अपनी बदहाली पर वहा रहा है आंसू

Picsart 22 08 27 18 27 55 272

– जांच के नाम पर केवल पूरी की गई खाना पूरी, आज तक सरकारी धन का बंदरबांट करने वालों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं हुई
कायमगंज / फर्रुखाबाद 27 अगस्त 20-22
विकासखंड कायमगंज की ग्राम पंचायत शिवरई बरियार में अधूरा पड़ा पंचायत घर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है । निर्माण कार्य के लिए आए धन का बंदरबांट कर उसे हजम करने वालों के विरुद्ध अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे ग्रामीणों में शासन की नीतियों के विरुद्ध अविश्वास की भावना बात करते ही दिखाई देने लगती है। बताया जा रहा है कि पूर्व ग्राम प्रधान एवं सेक्रेटरी की मिलीभगत से 10.46 लाख रुपया निकाला जा चुका है। जबकि डीएम द्वारा जांच कराने पर मौके पर 6.36 लाख का काम हुआ था। इस पर पूर्व प्रधान सेक्रेटरी एवं पंचायत अधिकारी तथा वर्तमान प्रधान को भी नोटिस दिए जा चुके हैं ।लेकिन आज तक ना तो किसी अधिकारी ने और ना ही कर्मचारी ने इस ओर ध्यान दिया है। इतना ही नहीं सचिवालय चालू ना होने के बावजूद पंचायत सहायक का वेतन भी निकाला जा रहा है। बताते चलें 2 वर्ष पहले ,पूर्व ग्राम प्रधान , सेक्रेटरी कपिल देव त्रिपाठी तथा अवर अभियंता राजीव गोयल आदि लोगों ने मिलकर गांव शिवरई बरियार में पंचायत भवन का निर्माण कराना आरंभ किया था। पंचायत भवन लेंटर पर पहुंचते ही, इसका काम यह कहते हुए रोक दिया गया था, कि अभी पैसा नहीं है, लगभग 2 साल बीतने के बाद आज पंचायत भवन का हाल यह है कि पंचायत भवन में बड़ी-बड़ी घास खड़ी है। लेकिन न तो भवन पर लेंटर डाला गया है और ना ही दीवारों पर प्लास्टर कराया गया और ना ही फर्स बनवाई गई है। यहां तक की दीवारों की ईटें अब ऊपर से नीचे गिरने लगी है। इस संबंध में वर्तमान प्रधान ब्रजरानी यादव के बेटे धर्मेंद्र सिंह ने बताया की पूर्व प्रधान ,सेक्रेटरी एवं कई लोगों की इस पंचायत भवन को लेकर शिकायतें हो चुकी हैं। जिस पर उस समय डीएम ने जांच कर इन सभी लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किए थे। इस सब के बावजूद पंचायत भवन के नाम पर हुए बंदरबांट का आज तक प्रशासनिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया। इसके अलावा अभी तक रिकवरी की कार्यवाही भी नहीं की गई। धर्मेंद्र सिंह का कहना था कि दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए इस अधूरे पड़े पंचायत भवन को बनवाया जाए । जिससे ग्राम पंचायत के निवासियों को भवन का सही लाभ प्राप्त हो सके ।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes