–मौके पर पुलिस विभाग एवं वन विभाग की टीम पहुंची, अधूरे पड़े शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही।
शमशाबाद फर्रुखाबाद 25 अगस्त 2022 रोशनाबाद क्षेत्र में 48 घंटे से जंगली खूंखार जानवर चीते का आतंक। खेत में मृत गोवंश के शव को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।वही बन बिभाग के दरोगा ने ग्रामीणों को सुरक्षा के गुर बताते हुए कहा बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले वह भी झुंड बनाकर , बच्चे घर मे ही रहे।शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद में पिछले 48 घंटे से किसी खूंखार जंगली जानवर का आतंक बना हुआ है । लोग डर के साए में रात्रि में जाग जाग कर घरों की रखवाली करने को मजबूर हैं। सबसे बड़ी बात यह है स्थानीय लोग यहां भ्रमण करने वाले जंगली जानवर को खूंखार चीते की संज्ञा दे रहे हैं। हकीकत क्या है यह तो ग्रामीण ही जाने ग्रामीणों के अनुसार बीते दिबस रात्रि 10:00 बजे के करीब हजियापुर से रोशनाबाद जाने वाले मार्ग पर एक राजकीय इंटर कॉलेज के निकट चीते को भ्रमण करते हुए देखा गया। जिससे ग्रामीणो में दहशत का माहौल बना हुआ है, यहाँ राजकीय इंटर कॉलेज में सैकड़ों की संख्या में छात्र क्षात्राये शिक्षा ग्रहण करते हैं । साथ ही यह आवासीय विद्यालय भी है, गुरुवार की सुबह कृषि कार्य के लिए खेतों की ओर जाने वाले कुछ ग्रामीणो ने जब ग्रामीण बलबीर सिंह दिवाकर के खेत में गोवंश का अधूरा शव देखा तो उनकी सांसे अटक गई। क्योंकि गोवंश को किसी जंगली जानवर द्वारा शिकार बनाया गया था,जिसे शिकार बनाने के बाद शव छोड़कर चला गया।घटना की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई, बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडे लेकर खेतों की ओर दौड़ पड़े यहाँ बड़ी तादात में ग्रामीणों की भीड़ देखी गई,लोग जंगली जानवर में चीते के होने की आशंकाएं जता रहे थे। चीते की दहशत में डूबे ग्रामीणों ने बताया गांव में एक दुख दुग्ध डेयरी है रात्रि 10:00 बजे जब दुग्ध वाहन गांव आ रहा था तो चालक ने राजकीय इंटर कॉलेज के पास सड़क पर चीते को टहलते देखा। घबराये चालक ने डेयरी संचालक को सूचना दी,वैसे भी इस क्षेत्र में कुछ दिनों से जंगली जानवर के भ्रमण की चर्चाएं हैं । कहीं राजकीय इंटर कॉलेज के निकट तो कहीं पेट्रोल पंप के पास इससे पूर्व ग्राम कुइया धीर मुजफ्फरपुर पट्टी के अलावा गोबिंदापुर तथा हजियापुर चौराहे के आसपास भ्रमण करने की चार्चये लोगो की जुबान पर आम बनी हुई है। ग्रामीणो के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव ललौर क्षेत्र में भी खूंखार जंगली देखा गया ।लगभग आधा दर्जन ग्रामीण ने इलाकों में चीते के होने की बात कही। दहशत के साए में जूझ रहे किसानों ने तथा पशुपालकों ने खेतों में जाना छोड़ दिया है,खेत खलिहानों की सुरक्षा राम भरोसे हो गयी है। शाम होते ही ग्रामीण घरों में दुबक जाते है दहशत जदा लोगो का कहना था, देर सवेर कभी भी जंगली खूंखार जानवर किसी की भी जान का दुश्मन बन सकता है। क्षेत्र में जंगली जानवर के भ्रमण करने की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। जिसपर वन विभाग के एसडीओ ओपी सिंह रेंजर क्षेत्र कयमगंज अरुण कुमार अवस्थी बन बिभाग के दरोगा राकेश तिवारी कैटल गार्ड शोएब खा वनरक्षक मुरारी लाल आदि अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे । खेत में पड़े शव की जांच पड़ताल की । बन बिभाग के दरोगा राकेश तिवारी ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। सत्यता क्या है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी बन बिभाग के दरोगा ने ग्रामीणों को एहतियात बरतने झुंड में साथ निकलने तथा रोशनी व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा छोटे-छोटे बच्चों को घरों से बाहर ना खेले।
रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct