कायमगंज/ फर्रुखाबाद 25 अगस्त 2022
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव सिनौली चौखड़िया निवासी दूध विक्रेता विमलेश कुमार पुत्र स्वर्गीय खुशीराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा की ग्राम आखूनपुर निवासी अनिल यादव पुत्र रजनीश तथा लहरा निवासी विक्की ने मारपीट करके उससे 50 हजार रुपए नकद ,सोने की चैन व मोबाइल रियलमी- 7 लूट लिया और मौके से भाग गए। दूधिया ने कहा कि वह दूध बेचकर आ रहा था । उसी समय कायमगंज में वर्मा मेडिकल स्टोर के पास इन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उसका कहना है कि आरोपी मिट्टी तथा बालू खनन का काम करते हैं। इनके द्वारा जेसीबी से अवैध खनन कर मिट्टी ले जाई जा रही थी। मिट्टी खनन की परमीशन लखनपुर गांव स्थित गाटा संख्या 313 की थी। जिसमें मौके पर फसल खड़ी है। किंतु यह दूसरे गाटा संख्याओ से मिट्टी का खनन कर रहे थे। जिसकी शिकायत किसी ने की होगी। लेकिन शिकायत मेरे द्वारा करने के शक में यह लोग मुझसे रंजिश मानने लगे और इस घटना से पहले भी इन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की थी । जिसकी शिकायत मैंने कुआं खेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज से फोन पर की थी। कोई कार्यवाही ना होने के कारण इन खनन करने वालों ने ने मुझे फिर कायमगंज बाजार में घेर कर मारपीट करते हुए घटना को अंजाम दिया है। दूधिया की तहरीर पर पुलिस ने दोनों खनन कारोबारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है ।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug