विचित्र गला रोग बीमारी से एक और मासूम बच्ची की हुई मौत

Picsart 22 08 23 21 22 09 974

कायमगंज फर्रुखाबाद 23 अगस्त 2022
विचित्र गला रोग बीमारी की शिकार एक और बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची पिछले लगभग 15 दिन से बुखार एवं गले में छाले आदि बीमारी से ग्रस्त थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा है ।
थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम नगला धनी मजरा पुरौरी में विचित्र बुखार गले में खराश एवं छाले से पीड़ित कई बच्चे थे। डिप्थीरिया बीमारी से पीड़ित बच्चों को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर किया गया था। इन्हीं बच्चों में से एक बच्चे ने फर्रुखाबाद के सूर्या हॉस्पिटल में बीती शाम दम तोड़ दिया। बताया गया है कि कोमल पुत्री भारत सिंह शाक्य उम्र लगभग 6 वर्ष , लगभग 15 दिन पहले इस विचित्र बीमारी से पीड़ित हुई थी। उसे पहले तो प्राइवेट चिकित्सक के यहां दिखाया गया। इसके बाद कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। यहां से भी कोमल को लखनऊ के लिए रेफर किया गया था, जहां 3 दिन भर्ती रहने के बाद उसे वापस घर भेज दिया गया था, घर आने के बाद कोमल की हालत फिर बिगड़ गई । अभी लगभग 4 दिन पूर्व भी उसे पिता भारत सिंह ने फर्रुखाबाद के सूर्या हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया था। 3 दिन भर्ती रहने के बाद बीती शाम कोमल ने इस प्राइवेट चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। भारत सिंह के बेटी कोमल एवं बेटा राज 3 वर्ष दोबच्चे है। पिता कायमगंज विद्युत विभाग में गार्ड की ड्यूटी करता है ।घटना के बाद मां शकुंतला देवी एवं दादी सहोदरा देवी का रो- रो कर बुरा हाल था, शव घर पहुंचते ही ग्रामीणों का तांता लग गया, इस विचित्र बीमारी के बारे में लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आ रहे थे,। जब इस संबंध में कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधीक्षक से जानकारी लेना चाही,तो उन्होंने फोन उठाते ही कहा कि अभी मैं मीटिंग में हूं बाद में बात करना, बहरहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच चुकी है। जहां गांव के बच्चों का परीक्षण एवं दवा वितरण की जा रही है। मृतक बच्ची गांव में ही एक प्राइवेट स्कूल की कक्षा एक की छात्र थी। बता दें कि अभी कल ही क्षेत्र के गांव मुडौल में एक 4 वर्षीय बच्ची की इसी बीमारी से मौत हुई है । जबकि गांव नगला धनी के कई बच्चे इस बीमारी से ग्रस्त होने के कारण कानपुर हैलिट अस्पताल में भर्ती हैं।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes