अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

Picsart 22 08 22 20 00 43 244

कायमगंज / फर्रुखाबाद 22 अगस्त 2022
कस्बा कायमगंज के मोहल्ला मेंहदीबाग निवासी विमल पुत्र सर्वेश तथा उन्ही का सगा संबंधी क्षेत्र के गांव अताईपुर का निवासी विकास पुत्र श्यामसुंदर किसी काम से जिला मुख्यालय फर्रुखाबाद गए थे। जहां से काम निपटाने के बाद यह दोनों एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे फर्रुखाबाद- कायमगंज मार्ग पर स्थित गांव पपड़ी खुर्द बुजुर्ग के सामने पहुंचे । वैसे ही तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी ।टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार वहीं सड़क पर गिर गए । कुछ देर तक पड़े रहने के बाद वहां पहुंचे राहगीरों ने इसकी सूचना एंबुलेंस 108 को दी। सूचना पाते ही एंबुलेंस के पायलट तथा ई एम टी ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को सहारा देते हुए एंबुलेंस में लिटाया और उन्हें कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती करा दिया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने दोनों घायलों की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes