कार सवार अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार को लूटा

Picsart 22 08 02 20 52 26 234

शमशाबाद फर्रुखाबाद 2 अगस्त 2022 इको कार में सवार अज्ञात बदमाशो ने बाइक सवार युवक से मारपीट कर ₹38000 लूटे। लूट की घटना को अंजाम देकर कार सवार बदमाश हुए फरार । घायल युवक के अनुसार मिर्जापुर बाजार में शिवाला तेल की बिक्री के बाद घर जा रहा था। कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम रजलामई स्थित इंटर कॉलेज के निकट जहा अज्ञात कार सबार बदमाशों ने दिया लूट की घटना को अंजाम। जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खुडिना खार निवासी अभिमन्यु पुत्र हरि ओम मंगलवार को बाइक द्वारा मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर के बाजार में शिवाला का तेल बिक्री करने के लिए बाइक द्वारा गया था। तेल विक्रय करने के बाद लगभग ₹38000 की नगदी लेकर युवक अपने घर जा रहा था।

 

Picsart 22 08 02 23 56 47 382

कायमगंज- फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम रजलामई स्थिति इंटर कॉलेज के पास शाम के बक्त गुजरते समय अचानक पीछे से आ रही एक इको कार में सवार बदमाशों ने बाइक के आगे कार लगाकर रोक ली और उतरने के बाद गाली गलौज करते हुए छीना झपटी करने लगे। युवक जब तक समझ पाता तब तक आरोपियों ने बाइक सवार युवक के साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया तथा उसके पास में रखी 38 हजार की नकदी लूटकर कयमगंज की ओर भाग गए । युवक द्वारा शोर मचाए जाने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं युबक द्वारा बताए जाने पर कुछ लोगों ने आरोपी कार सवार बदमाशों की तलाश की। लेकिन पता नहीं चल सका। देर शाम लूटपाट की घटना का शिकार हुआ युवक पुलिस चौकी पहुंचा। जहां उसने लूट की घटना की जानकारी पुलिस को दी ।उधर इको कार सवार बदमाशों द्वारा की गई लूट की घटना को लेकर पुलिस हरकत में आई और मौके पर जाकर मामले की जानकारी की, पीड़ित व्यक्ति के साथ मारपीट तथा लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात बदमाशो के खिलाफ तहरीर दी है। जबकि चौकी प्रभारी फैजबाग संजय राय ने बताया युवक द्वारा घटना की जानकारी दी गई। जिस पर पुलिस को मौके पर भेजा, उन्होंने बताया मामला संदिग्ध है घटना मारपीट की लग रही है। फिर भी जांच पड़ताल कराई जा रही है। उन्होंने बताया तहरीर नहीं मिली है ,मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

 

रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes