लखीनपुर खीरी में हुई कांबडिया की मौत से परिवार में मचा कोहरा

IMG 20220801 WA0061

शमसाबाद फर्रुखाबाद 1 अगस्त 2022 कांवर यात्रा लेकर गए कांवरिया की लखीमपुर खीरी में दर्दनाक मौत । उधर मौत की सूचना के बाद घर परिवार में कोहराम। मृतक भाई भतीजो के साथ मोहल्ले के लगभग ढाई दर्जन लोगों के साथ कावड़ यात्रा में भाग लेने ट्रैक्टर ट्राली द्वारा गया था। जानकारी के अनुसार शमसाबाद नगर के मुहल्ला मीरा दरवाजा निवासी मनोज कुमार उम्र 48 वर्ष पुत्र मोतीलाल शाक्य रविवार की शाम 4:00 बजे के करीब गांव के लगभग ढाई दर्जन लोगों के साथ कावड़ यात्रा में भाग लेने के लिए गोला गोकरननाथ गया था। बताते हैं जिस वक्त कांवरियों का जत्था तहसील मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी से गुजर रहा था। उसी दौरान उसको प्यास लगी। प्यास बुझाने के लिए म्रतक ट्रैक्टर से उतर कर एक हैंडपंप पर पानी पीने गया। जहां अचानक गिर जाने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। मनोज कुमार शाक्य की हालत गंभीर देख भाई भतीजो के अलाबा साथियों में दहशत फैल गई। आनन-फानन में सूचना एंबुलेंस को दी गई ।जिस पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस के चालक ने गंभीर हुए अधेड़ को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया।

 

Picsart 22 08 01 20 39 22 263

 

वहीं मौत की सूचना के बाद पत्नी बेबी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। बताते हैं मृतक मजदूरी से अपने घर परिवार का गुजारा करता था। लेकिन दोस्तों द्वारा कांवर यात्रा में जाने का अनुरोध किया गया था। जिस पर म्रतक गोला गोकरण नाथ में जल चढ़ाने की बात कहकर गया था ।जहां रास्ते में प्यास लगने के साथ- हैंडपंप पर पानी पीने के दौरान अचानक गिर जाने से उसकी हालत बिगड़ गई। वहीं स्थानीय अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक अपने पीछे 4 बच्चों को छोड़ गया है। जिसमे बेटी आकांक्षा प्रियंका तनिष्का तथा एक बेटा सत्यम बताया गया है। कांवरिया की मौत की सूचना के बाद घर परिवार में शोक का माहौल उत्पन्न हो गया और रोते बिलखते परिवार के लोग लखीमपुर खीरी रवाना हो गए। जहा से समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव शमशाबाद घर नहीं आ सका था।

 

रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes