अलीगढ़ बस दुर्घटना में मृत महिला का शव गांव पहुंचते ही छाया मातम

Picsart 22 07 30 18 04 04 160

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 30 जुलाई 2022
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद के मोहल्ला बरी निवासी 60 वर्षीय महिला चक्रवती उर्फ चंद्रावती पत्नी स्वर्गीय रामप्रसाद अपने बेटे चंद्रभान सूरजभान धीरज तथा धर्मेंद्र के पास एक माह पहले नोएडा गई थी । यहां से पिछली रात रोडवेज बस द्वारा अपने गांव कायमगंज के लिए आ रही थी। अलीगढ़ के पास हाईवे पर फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।जिस समय यह घटना हुई ,उस समय उस बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। इनमें से चंद्रावती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी ।बाकी घायलों का उपचार अलीगढ़ के ही मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। आज उनका मृत शरीर लेकर नोएडा में रह रहे उनके चारों बेटे गांव स्थित आवास पर रहने वाले अपने भाई सुरेंद्र के पास पहुंचे। मृतका के पांच बेटे तथा तीन बेटियां हैं। सभी संतानों की शादी हो चुकी है, और बे अपने -अपने परिवार का भरण पोषण भी कर रहे हैं। जैसे ही शव गांव पहुंचा ।परिजनों तथा परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया ।पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। काफी देर तक उसका का शव उनके आवास पर ही अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके उपरांत उनके बेटे तथा परिजन एवं ग्रामवासी शोकाकुल माहौल में शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes