कायमगंज / फर्रुखाबाद 27 जुलाई 2022
विद्युत विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों को पिछले 2 महीने से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ है। उनका कहना है कि स्कूल खुल चुके हैं। बच्चों की पढ़ाई जैसी जीवन की महत्वपूर्ण आवश्यकता पूरी तरह बाधित हो रही है । उन्हें चिंता है कि यदि उनके बच्चे पढ़ लिख ना सके तो फिर वे उनकी तरह एक कुशल या अर्ध कुशल मजदूर भी नहीं बन पाएंगे।
कौन नहीं चाहता कि उसके बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन स्तर को सुधारें। लेकिन विद्युत विभाग में ठेकेदारी प्रथा के चलते पूरे जिले में शायद कभी भी इन कर्मचारियों को समय से इनका मानदेय उपलब्ध नहीं हो पाता है। जिसके लिए उन्हें बार-बार हड़ताल धरना प्रदर्शन जैसे संघर्ष के रास्ते अपनाने पड़ते हैं । पिछली बार भी ऐसा हो चुका है और अभी हाल में ही कर्मचारियों ने जब हड़ताल का रास्ता चुना था। उसी समय उन्होंने हुए समझौते को सही ढंग से पालन न करने की शर्त पर साफ कह दिया था कि बे 27 जुलाई से यदि वादा खिलाफी की गई तो दरी बिछाकर विद्युत उप केंद्रों पर धरना प्रदर्शन के साथ ही आवश्यकता पड़ी तो पूरी तरह हड़ताल करते हुए विद्युत सप्लाई व्यवस्था पंगु बना देंगे। क्योंकि पिछली बार हुए आंदोलन में विद्युत अधिकारियों ने तथा कार्यदाई संस्था के जिम्मेदारों ने इन कर्मचारियों को 2 दिन के अंदर मानदेय उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त करबा दी थी। लेकिन वादा पूरा नहीं हुआ, जैसी कि कर्मचारियों को आशंका थी की शायद ही वादे के अनुसार कार्यदाई संस्था द्वारा उनके उच्च अधिकारी वेतन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करा सकेंगे और वैसा ही हुआ। किए गए वादे का समय निकल गया तो कर्मचारियों ने आज फिर एक बार अन्य विद्युत केंद्रों की तरह ही कायमगंज विद्युत सब स्टेशन पर दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सवेरे से शुरू हुए धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। साथ ही वे अधिकारियों का ध्यान उनके द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद भी की जा रही वादाखिलाफी की ओर भी आकर्षित कर रहे थे। इसी बीच स्थिति की गंभीरता को भापकर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कार्यदाई संस्था के जिम्मेदारों से वार्ता कर उनके प्रतिनिधि को मौके पर बुलाया। जिसने अधिकारियों के सामने 2 दिन के अंदर सभी का 2 माह का बकाया मानदेय भुगतान करा देने का आश्वासन दिया। जिस पर विश्वास करते हुए आंदोलनरत कर्मचारियों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct