अज्ञात वाहन की टक्कर से दो श्रमिक हुए घायल, एक की घटनास्थल पर ही हुई दुखद मौत

1648177247860 1

कायमगंज -फर्रुखाबाद 24 जुलाई 20-22
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम अब्दुल रहमानपुर निवासी विकास (19)पुत्र संतोष एवं जयराम (22)पुत्र कल्लू फर्रुखाबाद से बाइक द्वारा अपने गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे दोनों गांव मंझना के पास बनी पुलिया के निकट पहुंचे, वैसे ही किसी अज्ञात चौपहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना को अंजाम दे, वाहन चालक घबराहट में अपना वाहन लेकर मौके से चला गया। इस भीषण हादसे में श्रमिक विकास की घटनास्थल पर ही दुखद मौत हो गई ।वही उसके घायल साथी जयराम को गंभीर हालत में उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर रूप से घायल जयराम को प्रथम उपचार के बाद डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पाकर युवकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। वही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए थे। एक की हालत नाजुक और दूसरे का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाएं मृतक विकास के शव से लिपट कर रो रही थी ।महिलाओं के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । वही पुलिस का कहना है कि वह इस घटना की जांच कर यह पता लगाने का पूरा प्रयास करेगी की घटना को अंजाम देने बाला कौन था और वह मौके से फरार क्यों हो गया । दोनों युवकों के पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह युवक फर्रुखाबाद में स्थित जसमई दरवाजा पर बनाए जा रहे रोड पर मजदूरी करते थे । वही से मजदूरी का ,ठेकेदार द्वारा भुगतान दिए जाने पर ,उसी पैसे को लेकर अपने घर गांव अब्दुल रहमान पुर जा रहे थे। किंतु बे रास्ते में ही दुर्घटना का शिकार हो गए। इस घटना से दोनों युवकों के गांव में मातम पसरा हुआ दिखाई दे रहा है।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes