स्वास्थ्य सुधार के लिए स्कूली बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल

Picsart 22 07 21 23 54 23 201

कायमगंज /फर्रुखाबाद 21 जुलाई 2022
यह बात प्राचीन काल से ही सही और सटीक रही है कि मानव जीवन में उसके स्वास्थ्य का अच्छा होना जिंदगी के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। जब हमारे समाज की नौनिहाल पीढ़ी स्वस्थ रहेगी तो देश को स्वस्थ्य एवं मानसिक रूप से विकसित नौजवानों की कमी नहीं रहेगी। शायद इसी संभावना को देखते हुए शासन द्वारा समय-समय पर नौनिहालों के लिए स्वास्थ्य संबंधी योजनाएं लागू की जाती है। इस समय प्रत्येक बच्चे को एल्बेंडाजोल टेबलेट उसकी शारीरिक तथा उम्र के हिसाब से खिलाने की योजना प्रगति पर है। इसी के चलते आज प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाकर रधानाध्यापक राज किशोर शुक्ल ने-बच्चों के पेट में कीड़ों से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित सभी बच्चों को विस्तार से बताया कि बच्चों में सुस्ती, भूख ना लगना, खून की कमी होना, किसी भी काम को करने की इच्छा ना होना, शारीरिक दुर्बलता के कारण पढ़ाई में मन ना लगना आदि प्रमुख समस्याएं होती हैं। एक वर्ष से लेकर 3 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली चम्मच में पीसकर पानी के साथ देनी है ।जबकि 3 वर्ष से लेकर 19 साल तक के बच्चों को एक गोली चवा- चवा कर पानी के साथ लेनी है। आज कुल 73 बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई गई। छूटे हुए बच्चों को 25 जुलाई तक दवा खिलाई जाएगी। इस अवसर पर वैष्णवी मिश्रा, कमलेश राजपूत, मेमबती, आशा, विद्या,उमा, योगेन्द्र कुमार, पूनम, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes