200 किलो वाट का ट्रांसफार्मर सीएचसी गेट पर लगवाने की मांग

Picsart 22 07 20 16 51 44 772

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 20 जुलाई 2022
कायमगंज के सरकारी अस्पताल गेट पर ऑटोसिस्टम का विद्युत ट्रांसफार्मर केवल 100 किलो वाट क्षमता का रखा हुआ है । जबकि वास्तव में यहां जरूरत 200 किलो वाट क्षमता वाले विद्युत ट्रांस फार्मर की है । इस आवश्यकता को महसूस करते हुए भारतीय किसान एसोसिएशन भानू गुट के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड से उनके रुटौल स्थित कार्यालय पर भेंट की ।जहां उन्हें बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गेट पर जो ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। उसकी क्षमता उपभोग से बहुत कम है। वही यह ट्रांसफॉर्मर ऑटोमेटिक सिस्टम का होने के कारण लोड बढ़ते ही विद्युत सप्लाई देना बंद कर देता है। जब विद्युत सप्लाई नहीं मिलती है ,तो आम उपभोक्ताओं की तो बात अलग है वे तो परेशान होते ही हैं। इस भीषण गर्मी में सरकारी अस्पताल मे मरीजों के साथ आने वाले तीमारदार भी अंधेरे में भटकते रहते हैं।साथ ही महिलाओं छोटे-छोटे बच्चों को ऐसी स्थिति में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान नेताओं ने विद्युत अधिकारी से 100 किलो वाट की जगह 200 किलो वाट का ट्रांसफार्मर शीघ्र समय रहते इस स्थान पर रखवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए कहा है कि जब तक यह व्यवस्था होना संभव न हो सके। तब तक के लिए 200 किलो वाट क्षमता वाले मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था जनहित को देखते हुए कर देनी चाहिए ।भाकियू नेताओं को उनकी मांग पर विचार कर समस्या निष्पादन का विद्युत अधिकारी ने आश्वासन दिया है।

 

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes