स्टार्ट करते ही सड़क पर खड़ी बाइक धू- धू कर जली

Picsart 22 07 14 20 36 51 093

शमसाबाद /फर्रुखाबाद 14 जुलाई 2022
सड़क पर बाइक खड़ी कर पेशाब करने गए नशेड़ी ने आकर जैसे ही किक मार कार अपनी बाइक स्टार्ट करने का प्रयास किया। वैसे ही अचानक उसकी बाइक से आग की लपटें निकलने लगी। जिसे देखते ही नशेड़ी घबरा गया ।वही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार कायमगंज- फर्रुखाबाद मार्ग पर गुरुवार की सुबह शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ठंडी कुइया चौराहा के निकट सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में उस वक्त आग लग गई जब चालक लघु शंका के लिये खेतों की ओर गया था । घटना के संबंध में बताया गया है कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिबारा मुकुट निवासी प्रताप पुत्र कल्याण किसी कार्य से फर्रुखाबाद गया था। जहां से वापस लौटते समय कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम ठंडी कुइया चौराहा के निकट लघुशंका महसूस होने पर बाइक चालक बाईक को खड़ा कर खेतों की ओर चला गया । वापस आकर स्टार्ट करने की कोशिश की ।उसी दौरान बाइक में आग लग गई। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार काफी नशे में था। बाइक में लगी आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन असफल रहा देखते ही देखते मोटरसाइकिल बुरी तरह जलकर बर्बाद हो गयी । बीच सड़क मार्ग पर लगी आग की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने बाइक चालक से मामले की जानकारी करने का प्रयास किया। लेकिन वह बहुत अधिक नशे में था कुछ भी ढंग से बता नहीं पा रहा था ।उधर जली हुई वाइक की नंबर प्लेट भी जल चुकी थी । जिससे बाइक का नंबर भी ज्ञात नहीं हो सका ।

 

शमसाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes