Kaimganj News: घर पर मोबाइल से मैसेज भेजने के शक में अपहरण कर फायर करने का आरोप =रिपोर्ट दर्ज

farrukhabad news,kaimganj news, the end times news

कायमगंज / फर्रुखाबाद 16 सितंबर 2022
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के लाल बाग निवासी शमशाद अली पुत्र नवाब अली ने पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा है कि 20 जुलाई को उसकेबेटे सानू उर्फ राज अली को हुसैन पुत्र फिरोज निवासी दमदमा कायमगंज, शकेव पुत्र साहेब निवासी कला खेल ने अपनी लाइसेंसी राइफल दिखाकर रोक लिया और कहा कि तुमने इस नंबर से मेरे घर पर मैसेज किया है । रिपोर्ट दर्ज कराने वाले का कहना है कि उस समय मेरे बेटे ने इन लोगों से कहा कि मेरे पास तो इस नंबर का मोबाइल भी नहीं है। तो मैं मैसेज कहां से करूंगा । लेकिन यह लोग नहीं माने और राइफल की नोक पर मेरे बेटे का अपहरण कर ले गए। उसकी जेब में रखे ₹2000 लूट लिए ,आरोप है कि कला खेल स्थित एक भट्टे के पास ले जाकर राइफल से उसके ऊपर एक फायर कर दिया। जिससे उसका बेटा गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा । यह लोगों उसे मरा जानकर मौके से चले गए। घायल बेटे को लेकर मैं उसी समय कायमगंज सरकारी अस्पताल आया । जहां उसे भर्ती कर लिया गया। इसके बाद हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया । जहां वह गत माह की 29 तारीख तक उपचाराधीन रहा। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मैं यहां आया। मेरे बेटे ने घटना की पूरी जानकारी दी। मैंने उससे कहा कि इससे पहले तुमने इस मामले में मुझे क्यों नहीं बताया , तो उसने कहा कि हुसैन व शकेव ने उसे धमकी दी थी। अगर किसी को बताया तो तेरे परिवार को भी जान से मार डालेगें। उसका कहना है कि उसके परिवार में उसके अलावा प्रार्थी की 10 वर्ष से पत्नी हार्ड पेशेंट है । यदि यह बात उसे पता चलती तो उसे दिल का दौरा पड़ सकता था। इसलिए किसी को नहीं बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी हुसैन ब शकेव के विरुद्ध आईपीसी की धारा 364- 394 -307- 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर

KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes