Kaimganj News: एडिशनल एसपी के निर्देशन में अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ किया नगर में फ्लैग मार्च

Picsart 22 09 16 16 16 46 401

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 16 सितंबर 2022
आईजी के कायमगंज आगमन की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी के निर्देशन में स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया । फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक के साथ उप जिलाधिकारी संजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम पर्याप्त पुलिस बल के साथ कोतवाली से चलकर ट्रांसपोर्ट चौराहा होते हुए नगर के मुख्य चौराहा पहुंचे। यहां से लोहाई बाजार, श्यामा गेट ,बजरिया, मोहल्ला काजमखां, तहसील रोड से तहसील पुलिया पुलगालिव तक फ्लैग मार्च किया। इस फ्लैग मार्च से लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। कुछ लोगों का कहना था की अभी कुछ दिन पहले ही बड़ी मस्जिद के पास गणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा के समय दूसरे संप्रदाय के युवक पर रंग डालने को लेकर हुए विवाद ने काफी तूल पकड़ लिया था। हिंदूवादी संगठनों द्वारा कोतवाली का घेराव कर रोड जाम करते हुए धरना प्रदर्शन भी किया गया था। उस समय कोतवाली पहुंचकर पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा स्थानीय विधायक ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया था। किंतु जब दूसरे पक्ष के दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अन्य को आरोपी बनाकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद ही कोतवाली में हंगामा और प्रदर्शन करने वाले लोग शांत हुए थे। बताया जा रहा है कि संभवत इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंची। उसके बाद ही नगर के माहौल का पता लगाने एवं संभावित किसी भी तरह की ऐसी बात जो शांति व्यवस्था के लिए गलत साबित हो ,उसे रोकने के लिए उच्च अधिकारी यहां का दौरा कर रहे हैं। इसी परिपेक्ष में आज आई जी के कायमगंज के दौरे को देखा जा रहा है। जिनके देर शाम तक कायमगंज पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है। हो सकता है, यहां आकर आईजी स्वयं नगर का भ्रमण कर संभावित स्थित का जायजा ले सकते हैं।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes