KAIMGANJ NEWS – पेड़ की शाखा पर गमछे से बने फंदे पर झूलता मिला शव – परिवार में मचा कोहराम
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव गऊटोला निवासी राम सिंह शाक्य पुत्र इतवारी लाल का शव खेत में खडे बकैना पेड़ की डाल पर गमछे से बने फंदे पर झूलता मिला । संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई गई फांसी के बाद फंदे पर लटकते हुए शव को उधर से आने जाने वाले लोगों ने देखा तो सभी दंग रह गए ।

खबर पूरे गांव में तेजी से फैल गई। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए । सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई । जिस पर कस्बा चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा गया । पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर वहां मौजूद ग्रामीणों तथा मृतक के परिवार वालों से बात कर मामले की जानकारी करने का प्रयास किया । साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भिजवा दिया। मृतक अपने पीछे पांच बेटे गिरीश चंद्र, सुधीर , मनोज ,सनोज , ननकू को छोड़कर इस दुनिया से हमेशा के लिए चला गया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पत्नी ममता देवी शव पर बिलख कर रो रही थी। बताते चलें राम सिंह ने लालबाग निवासी अतहर खान का खेत लगान पर लिया था ।जिसमें वह मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करता था। सबसे बड़े बेटे गिरीश चंद्र ने बताया की गर्मी के टाइम में पिता टेंशन में हो जाते थे। पिछले दो दिनों से लैट्रिन एवं उल्टी की शिकायत भी थी। बारहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मौके से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हो सकता है मानसिक तनाव से मृतक आत्म हत्या जैसा घातक कदम उठा बैठा या फिर कोई अन्य कारण रहा इसका पता तो विवेचना से ही ज्ञात होने की संभावना जताई जा रही है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb