KAIMGANJ NEWS भाकियू ने नपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर बढ़तेअतिक्रमण, गंदगी युक्त जलापूर्ति एवं बंदरों के आतंक की समस्या निस्तारण की मांग कर सौंपा ज्ञापन

IMG 20250419 WA0177

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों ने नपा कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए नगर में व्याप्त समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा ।
ईओ के नाम संवोधित ज्ञापन में नगर में व्याप्त अतिक्रमण, आवारा पशु, जल आपूर्ति के नाम पर गंदा पानी, और साफ-सफाई जैसे मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है।उन्होंने कहा है कि कस्बा में अतिक्रमण की समस्या गंभीर रूप धारण कर चुकी है। पुलग़ालिब से लेकर सीपी स्कूल तक फुटपाथों पर पूरी तरह कब्जा हो चुका है, जिससे राहगीरों को गर्मी में सड़क पर घंटों खड़ा रहना पड़ता है। इसके अलावा कस्बे में बंदरों का आतंक भी लगातार बढ़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि कई घटनाएं बंदरों की वजह से हो चुकी हैं, जिसमें लोग छतों से गिरकर घायल हो चुके हैं। प्रशासन से मांग की गई है कि इन बंदरों को तत्काल पकड़ा जाए। पटवन गली में स्थित पानी की टंकी के पास यूकेलिप्टस के एक पेड़ को लेकर भी शिकायत की गई। बताया गया कि पेड़ की शाखाएं मकान पर गिर रही हैं और टहनियों की वजह से छत पर गंदगी फैल रही है। आंधी-पानी के मौसम में पेड़ गिरने से जान-माल का नुकसान हो सकता है, इसलिए इसे तुरंत हटवाया जाए। जलापूर्ति पर भी सवाल उठाते हुए कहा गया कि नगर में सप्लाई की जा रही पेयजल लाइनें करीब 60 साल पुरानी हो चुकी हैं, जिससे गंदा पानी लोगों तक पहुंच रहा है। कई वर्षों से पानी की टंकी की सफाई नहीं कराई गई है। उन्होंने मांग की कि जल सैंपल की जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही नगर में बढ़ते आवारा कुत्तों की समस्या का भी उल्लेख किया गया। कटखने कुत्तों की वजह से लोगों की सुरक्षा खतरे में है। कुत्ता पालकों का पंजीकरण सुनिश्चित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में मोहल्ला जवाहरगंज स्थित ब्रैकेट संख्या-2 का बल्ब महीनों से खराब होने की भी शिकायत की गई। अंधेरे के कारण रात्रि में दुर्घटना की आशंका जताई गई। ज्ञापन देने वालों में किसान नेता मुन्नालाल सक्सेना, प्रताप सिंह गंगवार, रामलाल गुप्ता, रामवीर, विनीत सक्सेना, विजय शाक्य, बिंदु सिंह गंगवार, अमरीश शुक्ला, अर्जुन, श्योराज शाक्य, जसवंत सिंह सहित संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes