वाराणसी/ उत्तर प्रदेश( दएंड टाइम्स न्यूज़)
यह फिल्मी स्टाइल का सनसनीखेज मामला गोरखपुर जिला के सहजनवा का बताया जा रहा है ।यहां की निवासी महिला गुड़िया से शादी अजमेर के रहने वाले अंकित ने की थी । शादी के बाद घटी घटना का पर्दाफास तब हुआ जब पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने वाराणसी में रेलवे टिकट विंडो से जालसाज लुटेरी दुल्हन गिरोह की दो महिला सदस्यों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। बताया गया कि यह महिलाएं शादी के बाद राजस्थान के एक दूल्हे को ट्रेन में नशीला पदार्थ पिलाकर फरार हो गईं थीं।जीआरपी ने कड़ी मेहनत के बाद रविवार को टिकट खिड़की से पकड़ा।मिली जानकारी के अनुसार बीते 6 फरवरी को अजमेर के रहने वाले अंकित महेश्वरी ने गोरखपुर के सहजनवा की रहने वाली गुड़िया से शादी की थी। अंकित के परिजनों ने इस शादी के बदले 80 हजार रुपए नकद और कुछ ऑनलाइन रुपये दुल्हन और उसकी साथी महिला को दिए थे।शादी के बाद सभी चंदौली के दीनदयाल नगर में स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरे रहे। दूल्हा अंकित के अनुसार वह अपनी पत्नी गुड़िया के साथ मरुधर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में बैठकर वाराणसी से अजमेर के लिए जा रहा था। उनके साथ गुड़िया का एक परिचित छोटू नाम का व्यक्ति भी ट्रेन में बैठ गया।ट्रेन कानपुर पहुंची तो छोटू ने नमकीन और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर अंकित और उसके साथ चल रहे परिवार के सदस्यों को बेहोश कर दिया। जब उन्होंने समझ लिया की अंकित तथा उसके साथी पूरी तरह बेहोश हो चुके हैं तो मौका पाकर दुल्हन गुड़िया और उसका साथी छोटू ट्रेन से उतर कर चले गए । जब ट्रेन वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची। तब तक अंकित होश में आ चुका था और यहां पहुंच कर उसने कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थित जीआरपी पुलिस से आपबीती बताकर शिकायत दर्ज करा दी। लिखित शिकायत दर्ज कर पुलिस हरकत में आ गई । सक्रिय हुई पुलिस ने इस लुटेरे जालसाज गैंग की दो महिला सदस्यों को बताई गई हुलिया के आधार पर रेलवे स्टेशन की टिकट विंडो से अपनी गिरफ्त में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने हकीकत बता दी। वाराणसी जीआरपी प्रभारी ने बताया कि 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर गैंग के दूसरे सदस्यों की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्त में ले लिया जाएगा। पुलिस गिरफ्त में आई गैंग की दोनों महिला सदस्यों से जामा तलाशी के दौरान लगभग 5 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं। खैर जो भी हो, लेकिन यहां बेचारे अंकित को तो दूल्हन भी नहीं मिली और ऊपर से हजारों रुपया भी बर्बाद हो गया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb