इस बार नहीं लड़ेंगे मुख्तार अंसारी यूपी चुनाव, बेटे को मैदान में उतारा

Picsart 22 02 14 21 04 11 223

14 फरवरी 20-22
उत्तर प्रदेश के मऊ से बड़ी खबर निकल कर आ रही है बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब मऊ से विधायक मुख्तार अंसारी खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने अपने बेटे अब्बास अंसारी को मैदान में उतारा है। जिस मऊ सदर सीट से पिता लगातार पांच बार विधायक रहे, अब उसी सीट से इस बार अब्बास अपनी किस्मत आजमाएंगे। बताया गया है कि मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने नॉमिनेशन फाइल करने की भी इजाजत दे दी थी। अब खबर है कि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि मऊ सदर सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर अपने बेटे अब्बास अंसारी को चुनाव लड़वाएंगे। ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के टिकट पर अब्बास अंसारी ने सोमवार को नामांकन भी कर दिया। मऊ सीट से मुख्तार अंसारी लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं। नामांकन की औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए विशेष न्यायालय एमपी एमएलए कोर्ट ने आदेश पारित किया था। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की औपचारिकताओं को पूरी करने के लिए मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता, प्रस्तावकों, नोटरी अधिवक्ता एवं फोटोग्राफरों को बांदा जेल में जाने की अनुमति दी थी। वही मुख्तार अंसारी को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से प्रत्याशी तक घोषित कर दिया गया था। मुख्तार अंसारी के सबसे बड़े बेटे अब्बास की उम्र करीब 29 साल है और पिछले कुछ वर्षों से राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। पिता के जेल जाने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। मऊ सीट पर भाजपा ने अशोक सिंह को उतारा है, जो कि क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखते हैं। मुख्तार अंसारी को 1996 में पहली बार विधानसभा चुनाव में बसपा के कैंडिडेट के तौर पर मैदान में उतरे और जीत हासिल की। इसके बाद लगातार 5 बार मऊ विधानसभा से वह विधायक रहे। अब सुहेलदेव समाज पार्टी की ओर से उनके बेटे अब्बास अंसारी मैदान में उतरेंगे।

 

ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes