Farrukhabad news आयोजित पैंतीस दिवसीय ( लघु उद्यमी ) जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण का हो गया समापन

IMG 20251124 WA0139

Farrukhabad news फर्रुखाबाद :-
आज दिनांक 24.11.2025 को बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) फर्रुखाबाद में 35 दिवसीय (लघु उद्यमी) जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष, जिला पंचायत फर्रुखाबाद मोनिका यादव उपस्थित रहीं। उन्होंने 30 प्रशिक्षणार्थियों को जल्द से जल्द अपना स्वरोजगार स्थापित करने के लिए उत्साहवर्धन कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी और सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये | इस दौरान आरसेटी निदेशक ओमेन्द्र सिंह व संकाय सदस्य दिव्यांशु मिश्रा ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया व प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया ।, निदेशक ओमेन्द्र सिंह ने बताया की वित्तीय वर्ष 2025-26 में 588 प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न कार्यक्रमों जैसे वीमेन टेलर,जूट प्रोडक्ट मेकिंग, होममेड अगरबत्ती मेकिंग, कैंडल मेकिंग आदि में प्रशिक्षण दिया जा चुका है | आरसेटी निदेशक ने यह भी बताया की जल्द ही संस्थान में निशुल्क सेलफोन रिपेयरिंग, डेयरी फार्मिंग एवं सॉफ्ट टॉय मेकिंग का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है । जिसके लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं । जिसमें जनपद के 18 से 45 वर्ष के युवा निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं | कार्या०सहा० सोमेश शर्मा ने बताया प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को पाठ्य सामग्री, ड्रेस, सुबह का नाश्ता,भोजन इत्यादि सभी सुविधाएँ निशुल्क उपलब्ध करायी जाती है |
इस अवसर पर आरसेटी संकाय सदस्य श योगेन्द्र पाल, कार्यालय सहायक राहुल कुमार, अटेंडर अभिलाष कुमार व अन्य प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे |

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes