FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

IMG 20260227 WA0366

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की शुरू कराई प्रक्रिया – कार्रवाही हेतु दी पुलिस को तहरीर
फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश
27 फरवरी 2026
उपचार जन सेवा की जगह कमाई का जरिया बन गया है जिसका एक उदाहरण आज फिर सामने आया । जिसमें फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया । घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
बताया गया है कि बीती रात करीब तीन बजे राखी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें दोबारा उसी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पहले से ही इलाज चल रहा था। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने बिना समुचित जांच किए दवा और इंजेक्शन दे दिया। इसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई तथा पेट फूल गया।
मृतका के पति शिवकांत कश्यप ने बताया कि अस्पताल में क्या उपचार दिया गया, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। उनका कहना है कि उपचार के बाद राखी की हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उनकी मौत हो गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि हालत गंभीर होने पर किसी विशेषज्ञ डॉक्टर की व्यवस्था नहीं की गई।
महिला की छोटी बहन श्वेता ने कादरीगेट थाने में तहरीर देकर अस्पताल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में स्पष्ट रूप से अस्पताल की लापरवाही को राखी की मौत का कारण बताया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय और सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर विस्तृत जानकारी ली।
= जांच हेतु की जांच समिति गठित =
सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि महिला की मौत के मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है। पोस्टमार्टम पैनल से कराया जाएगा। साथ ही अस्पताल को खाली कराकर सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से लोहिया अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं
पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news जापान करेगा यूपी में11 हजार करोड़ का निवेश

Uttar Pradesh news  – सीएम योगी के जापान दौरे पर हुए करार के मुताबिक इस[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes