KAIMGANJ NEWS र्तमान प्रधान प्रतिनिधि ने पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा चकमार्ग पर कब्जा कर खेत में मिलाने एवं जल मिशन की पाइप लाइन ध्वस्त कर देने का आरोप लगा की जिलाधिकारी से शिकायत

Picsart 25 10 15 18 09 02 793

KAIMGANJ NEWS – शिकायत का संज्ञान ले डीएम ने बीडीओ को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का दिया निर्देश
कायमगंज / फर्रुखाबाद
चकमार्ग को तोड़कर खुद के खेत में मिलाने तथा इस स्थान से जल मिशन योजना में वाटर सप्लाई हेतु विछाई गई अंडर ग्राउंड पाइप लाइन ध्वस्त कर देने का प्रकरण कोतवाली एवं ब्लाक कायमगंज के ग्राम शिवरई वरियार का सामने आया है । इस संबंध में वर्तमान ग्राम प्रधान के पुत्र व प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह पुत्र राजवीरसिंह ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कहा है कि दिनांक

Picsart 25 10 12 15 12 18 553
13.10.2025 को पूर्व प्रधान संजीव कुमार पुत्र राजेन्द्र, प्रदीप, कुलदीप, नीरज, दिलीप पुत्रगण राजेन्द्र ने गाटा संख्या 174 जो चकमार्ग में दर्ज है। उस पर वर्तमान प्रधान द्वारा नहर से लेकर ग्रामीण भगवानदास के दरवाजे तक जनसुविधा के लिए माह जनवरी बर्ष 2025 में मनरेगा के तहत मिट्टी डलवाकर रास्ते को आने जाने योग्य कराया था । इसी चकमार्ग को उपरोक्त लोगों द्वारा जे०सी०बी० लगाकर दिनां13.10.2025 को चकमार्ग का एक बड़ा हिस्सा काटकर अपने निजी गाटा वाले खेत में मिला लिया गया। काटे गये चकमार्ग के आगे के गाटा संख्या बाले काश्तकारों द्वारा चकमार्ग काटे जाने की सूचना जब उसे दी गई । तो उनका कहना है कि मैंने प्रधान प्रतिनिधि होने के नाते उपरोक्त लोगों से, किये गये कृत्य के सम्बंध में पूछा तो उपरोक्त लोगों द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दी गयी। चकमार्ग के काटे जाने से गांव तक पानी की पाइप लाइन जो प्रधानमंत्री हर घर जल योजना के तहत विछाई गयी थी, काट डाली । जिससे गांव में शुद्ध पेयजलापूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है । पानी ना पहुंच पाने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है । इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी से अनुरोध कर कहा है कि उपरोक्त लोगों द्वारा जे०सी०बी० से काटे गये चकमार्ग गाटा संख्या 174 को सही कराए जाने व पानी की पाइप लाइन जुड़वाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये उपरोक्त लोगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश पारित किया जाए । शिकायती पत्र का संज्ञान ले जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी कायमगंज को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes