KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह के नेतृत्व में नवीन मंडी समिति परिसर में आयोजित किसान महापंचायत में फर्रुखाबाद के साथ ही जनपद कन्नौज, हरदोई, एटा, कासगंज व शाहजहांपुर आदि से आए किसान नेताओं ने भाग लिया ।
सभी ने किसान समस्याओं पर चर्चा कर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगा तमाम समस्याओं का शासन / प्रशासन से त्वरित समाधान करने की मांग की है ।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा यदि पुलिस या अन्य कोई अधिकारी उनके कार्यकर्ता की बात पर ध्यान नहीं देता है तो सभी एक जुट हो अपने हक अधिकार के लिए संघर्ष करो ।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन में जरूत होती दृण निश्चियी एवं संघर्षशील कार्यकर्ता की तभी संगठन किसान हित की लड़ाई मजबूती से लड़ता है । उन्होंने संगठन विस्तार पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।महापंचायत की जानकारी पर उप जिलाधिकारी अतुल सिंह मंडी स्थित किसान भवन पहुंचे। जहां किसान नेताओं से वार्ता की – बताया गया कि बाढ से रोकथाम हेतु पांचाल घाट पुल से गांव बहबलपुर तक बंधा का निर्माण कराया जाए ।
अवगत कराया कि हाल ही में आई बाढ़ से संपर्क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिनकी मरम्मत अब तक नहीं कराई गई है। बाढ़ का पानी कम हो जाने के बाद भी ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, स्मार्ट मीटर लगाए जाने में हो रही अनियमितताओं को भी मुद्दा बनाते हुए कहा गया कि पुराने और कमजोर केबिलों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे बिल अधिक आ रहे हैं। शमसाबाद से कंपिल मार्ग पर स्थित विसरातो की साफ सफाई कराने तथा उन पर से अवैध कब्जे हटवाने की मांग रखी गई। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत बनी पेयजल टंकियों से नल कनेक्शन अब तक शुरू न होने तथा पाइपलाइन खुदाई के बाद सड़कों गलियों व अन्य रास्तों की मरम्मत नहीं कराई गई है मरम्मत कराने की बात रखी । आक्रोशित किसानों ने आरोप लगाया कि खाद की कीमतें बढ़ा दी गई हैं और वितरण केंद्रों पर कालाबाजारी हो रही है।
किसानों को दो-दो दिन तक लाइन में लगकर भी खाद मिलना मुश्किल हो रहा है । कालाबाजारी के कारण किसान निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर खाद लेने को मजबूर हैं। किसान नेताओं ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए स्पष्ट चेतावनी दे कहा कि यदि समस्याओं का समाधान समय से नहीं हुआ तो उनका संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन / प्रशासन की होगी । इसी के साथ किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। एसडीएम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। पंचायत को जिला अध्यक्ष कायम अली, रागिव हुसैन खान, मोहम्मद खालिद, मुनेश श्रीवास्तव, सचिन , महाराज सिंह आदि किसान नेताओं ने भी संबोधित किया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान





FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug