Farrukhabad news मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पंजीकृत अमान्यता प्राप्त 119 राजनैतिक दलों को नोटिस जारी कर बुलाई बैठक में केवल 25 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों ने ही लिया भाग – 94 दल रहे अनुपस्थित

Picsart 25 07 15 16 12 33 678

Farrukhabad news – इनमें ऐशे बहुत से राजनीतिक दल हैं जिन्होंने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा – इनकी राजनैतिक गतिविधियां लगभग निष्क्रिय हैं
लखनऊ: / उ० प्र० ( द एंड टाइम्स न्यूज )

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने 25 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने कार्यालय में सोमवार को सुनवाई की। उनके द्वारा प्रत्येक दल द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। उन्होंने अंशदान रिपोर्ट, वार्षिक लेखा परीक्षण (ऑडिट) रिपोर्ट एवं निर्वाचन व्यय विवरणी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के आधार पर बिंदुवार जानकारी ली।

प्रदेश के 119 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के उपरांत, सुनवाई की नियत तिथि 21 जुलाई को केवल 25 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। इन राजनीतिक दलों ने पिछले छ: वर्षों के दौरान कोई भी निर्वाचन नहीं लड़ा है। कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से उक्त दलों के अध्यक्षों एवं महासचिवों को अपना प्रत्यावेदन, शपथपत्र (हलफनामा) एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, कार्यालय में जमा करने एवं सुनवाई में उपस्थित होने के निर्देश दिये गए थे। उन्होंने बताया कि 119 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में से 94 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दल प्रत्यावेदन/सुनवाई में अनुपस्थित रहे।

सुनवाई में पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में आदर्श लोकदल फतेहपुर, आदर्श मानवतावादी पार्टी लखनऊ, आदर्श व्यवस्था पार्टी देवरिया, अखिल भारतीय राष्ट्रीय परिवार पार्टी वाराणसी, अखिल भारतीय विकास कांग्रेस पार्टी लखनऊ, अखिल राष्ट्रवादी पार्टी कासगंज, आजाद भारत पार्टी (यूनाइटेड) वाराणसी, बहुजन विजय पार्टी गोरखपुर, देशहित पार्टी देवरिया, इंडिया राइजिंग पार्टी कन्नौज, जन विकासपार्टी लखनऊ, कठोर शासन पार्टी बिजनौर, लोकतांत्रिक युवाशक्ति पार्टी आगरा, पूर्वांचल जनता दल बलिया, राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी गौतमबुद्ध नगर, समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी वाराणसी, पश्चिमी उ0प्र0 विकास पार्टी गौतमबुद्धनगर, इंडियन बहुजन समाजवादी पार्टी बिजनौर, राष्ट्रीय कांग्रेस (जे.) पार्टी मुरादाबाद, नवजन क्रांति पार्टी वाराणसी, गांधी एकता पार्टी वाराणसी, शांति मोर्चा गाजियाबाद, राष्ट्रवादी प्रताप सेना हापुड़, भारतीय संगठित पार्टी (एस.) गाजियाबाद एवं देशभक्त निर्माण पार्टी जनपद मऊ के राष्ट्रीय अध्यक्ष/महासचिव उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes