KAIMGANJ NEWS घनी आबादी के बीच मकान का ताला तोड़ चोरों ने नकदी व जेवरात सहित की लाखों की चोरी

Picsart 25 07 22 16 16 52 998

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
घनी आबादी वाले मोहल्ला नई वस्ती में स्थित एक मकान का ताला तोड़ कर शातिर चोरों ने इस सूने घर से नकदी व जेवरात सहित लाखों की चोरी कर सनसनी फैला दी ।

Picsart 25 07 22 16 16 52 998 बता दें कि इससे कुछ समय पहले भी नगर तथा इसके आस पास व दूरस्थ ग्रामीण इलाके से कई चोरियाँ हो चुकीं हैं , वहीं बहुत सी जगह चोर चोरी करने का असफल प्रयास कर चुकें हैं । किन्तु संभवतः अब तक इन बारदातों का सही ढंग से खुलासा तक नहीं हो पाया । जैसे कारणों के चलते चोरों के हौंसले बुलंद बने हुए हैं । इसीलिए लगाता है कि अब शातिरों ने एक बार फिर अपनी करतूतों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। जिसमें चोरों ने नगर के मोहल्ला नई वस्ती निवासी विशाल पुत्र सोनेलाल के बंद मकान को गत रात निशाना बनाया ।

Picsart 25 07 14 06 37 31 721

पीडित गृहस्वामी विशाल ने बताया कि वह अपने घर में ताला लगाकर जिला मैनपुरी अपनी बुआ के घर एक कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होने गया था ।
इसी बीच गत रात अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर के मेंन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया । चोरों ने कमरों के दरवाजे खोलकर वहां रखें 50 हजार रुपए नगद के अलावा सोने के एक जोड़ी टॉप व सोने का एक अन्य आभूषण ‘ दो जोड़ी तोडिया चांदी की , ,करधनी दो जोड़ी, हाथों के खड़ुआ दो जोड़ी, बिछिया चार जोड़ी, आदि लाखों रुपए का सामान चुरा लिया । मेहनत की कमाई लुट जाने पर विशाल की पत्नी मालती देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। विशाल ने बताया की वह मैनपुरी में नौकरी करता है उसका परिवार यहां कायमगंज वाले मकान में रहता है । पत्नी के साथ ही परिवार में उसके दो बच्चे हैं । पीडित ने बताया कि सुबह जब हम लोग कायमगंज आ रहे थे तभी पड़ोसियों ने चोरी की घटना की जानकारी उसे दी। चोरी होने की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की है वही पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को देकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गुहार लगाई है ।

बतादें कि रविवार को कटरा रहमत खां निवासी रामदास के बंद मकान से चोर 23 हजार की नकदी और जेवर चुरा ले गए थे। वहीं शुक्रवार को मवेशी चोर अताईपुर जदीद निवासी रामसरन की गोदाम से चोर 50 हजार कीमत की भैंस चुरा ले गए थे। चार दिन में तीन चोरियों से लोगों में दहशत है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes