,फर्जी मतदान को लेकर सपा नेता की गोली मारकर हत्या, भारी पुलिस बल तैनात

शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश । तिलहर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को दूसरे चरण का चुनाव संपन्न हुआ। मतदान के दौरान सपा एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं में मतदान को लेकर कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया था ।चुनाव के अगले ही दिन मंगलवार को विक्रमपुर चकौरा गांव के रहने वाले समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट सुधीर यादव (18) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।इस झगड़े में भारतीय जनता पार्टी के समर्थक वीरेंद्र यादव गोली लगने से घायल हो गया जिसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।

बताया गया है कि सोमवार 14 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में मतदान के दौरान झगड़ा शुरू हुआ था।बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर सपा और भाजपा के लोगों की आपस में भिड़ंत हो गई थी।सोमवार की रात में भी दोनों पार्टियों के समर्थकों में जमकर बवाल हुआ था और मंगलवार सुबह फिर से कहासुनी हुई।इसके बाद फायरिंग और पथराव शुरू हुआ।फायरिंग में गोली लगने से सपा नेता सुधीर यादव (18) की मौके पर ही मौत हो गई। और भाजपा समर्थक वीरेंद्र यादव घायल हो गया।घटना के बाद गांव में हालात काफी तनावपूर्ण है।गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंच चुके थे। तिलहर विधानसभा में सोमवार को विधानसभा चुनाव का दूसरे चरण का मतदान हो रहा था। विधानसभा क्षेत्र के निगोही ब्लाक के कई मतदान केंद्रों पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों में विवाद हुआ था।इसी के चलते चकौरा में ये घटना सोमवार शाम को शुरू हुई और मंगलवार को खूनी खेल गोलीकांड में बदल गई। निगोही ब्लाक क्षेत्र में स्थानीय पुलिस का रवैया बहुत ही खराब रहा।विवाद के कारण निगोही ब्लाक पूरे प्रदेश में चर्चा में रही। पुलिस की भूमिका पर विपक्षी पार्टियों के समर्थक सवाल खड़े कर रहे हैं।पुलिस की ओर से मामले की गंभीरता को टालने की वजह से मतदान के दूसरे दिन तक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। खबर है कि पुलिस ने अगर इस मामले को गंभीरता से लिया होता तो इतना बड़ा बवाल न होता और न ही सुधीर यादव की जान न जाती।और ना ही तनाव की स्थिति पैदा होती है बार हाल जो भी हो क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है मौके पर जिले के आलाधिकारी मौजूद है।

 

ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes