Farrukhabad news दुखद तथा शर्मनाक, : – पेशे से शिक्षक शराबी ने पत्नी की हत्या कर उतारा मौत के घाट

Picsart 23 08 09 07 40 56 749

Farrukhabad news फर्रुखाबाद 14 दिसंबर 2024
भारतीय सभ्यता और संस्कृति के मुताबिक कहा जाता है कि पति पत्नी का रिश्ता सात जन्मों तक निभाया जाता है । लेकिन कहीं-कहीं – किन्हीं कारणों बस परिस्थितियां ऐसी पैदा हो जाती हैं कि लोग जघन्य अपराध करके इस रिश्ते को भी कलंकित कर देते हैं । ऐसा ही मामला उस समय सामने आया जब एक शिक्षक ने शराब के नशे में अपनी पत्नी पर प्रहार करते हुए बेचारी को मौत के घाट उतार दिया । फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे शिक्षक पति को हिरासत में ले लिया है । जिस समय पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्त में लिया उस समय भी वह शराब पिए था । उसके मुंह से अल्कोहल की गंध रही थी । आरोपी शिक्षक पति कोतवाली फतेहगढ़ के गांव नगला दीना का निवासी राजेपुर में शिक्षक के पद पर नियुक्त है । दुखद घटना की सूचना पाकर मृतका की मां तथा अन्य मायके वाले नगला दीना पहुंचे । जहां बहुत देर तक काफी जिद्दोंजहद के बाद भी उन्हें घर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया । सूचना पर मौके पर पुलिस आने की भनक लगते ही ससुरालियों के तेवर नरम पड़ने पर मृतका की मां तथा परिजन बेटी की ससुराल के घर में उस जगह तक पहुंच पाए । जहां उनकी बेटी की लाश पड़ी हुई थी मौके पर पहुंची मां ने पति तथा ससुरालियों पर अपनी बेटी को प्रताड़ित कर मार डालने का आरोप लगाया है । घटना स्थल पहुंची पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा । जांच जारी है । शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes