KAIMGANJ NEWS मजार को प्राचीन शिव मंदिर बता घेराव कर किया विरोध

Picsart 25 08 07 17 27 22 801

KAIMGANJ NEWS – मामला मकबरे पर बोर्ड लगाने से शुरू हुआ थोडी ही देर में काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ हो गई जमा
– सूचना मिलते ही सीओ ब कई थानों का फोर्स मौके पर पहुॅचा
– एक पक्ष ने इसे सात सौ साल पहले से बनी मजार बता प्रमाण के लिए खसरा नंबर का हवाला दे कहा कि राजस्व अभिलेखों में भी यह मकबरा नाम से ही दर्ज़ है
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव शिवरई मठ में सड़क किनारे एक धार्मिक स्थल है। जिसकी देखभाल एक मुस्लिम परिवार का व्यक्ति करता है । ज्ञात हो कि अभी पिछले दिन ही इसी गांव के निवासी खड़कसिंह ने मजार को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश कर तोड़फोड़ कर दी थी ।

Picsart 25 08 07 17 29 50 687

उस समय तत्कालीन सीओ संजय वर्मा ने मामले को संभालकर मकबरे को सही करा दिया था । साथ ही पुलिस ने खड़कसिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था । इसी मजार पर आज वहां के मुतवल्ली ने एक युवा की मदद से वोर्ड एवं कुछ दिन पूर्व सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे।इसका विरोध करते हुए कुछ लोग वहां पहुंच गए . थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के समर्थक काफी संख्या में मजार स्थल पर पहुंचे। एक पक्ष ने यह कहते हुए विरोध किया कि यहां पर बना धार्मिक स्थल कभी प्राचीन शिव मंदिर था ।

जिसकी पहचान मिटा कर संप्रदाय विशेष के लोगों ने मजार बना दी । जबकि दूसरे पक्ष ने कहा कि यह 700 साल पुरानी बनी हुई बाबा खान बहादुर सैयद की मजार है । सबूत के तौर पर उन्होंने बताया कि यह स्थल श्रेणी6-2 अकृर्षिक भूमि खसरा संख्या143 , रकवा0-0850 हे० राजस्व अभिलेखों में भी मकबरा के नाम से दर्ज है । पिछले दिनों के विवाद को देखते हुए
यथा स्थिति बनाए रखने के लिए सुरक्षा हेतु पुलिस ने वहां दो सिपाहियों की भी ड्यूटी लगा रखी थी। आज गुरुवार को सुबह पुलिस द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार जब मस्जिद के मौलाना ने लड़का भेज कर मकबरे का ताला खुलवाना चाहा तभी गांव के कुछ लोगों ने ताला खोलने का विरोध कर दिया और नारेबाजी करने लगे इसके बाद देखते ही देखते भारी संख्या में गांव व आसपास के गांव के लोग वहां जमा हो गए और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे एवं बीते दिवस लगाए गए बोर्ड का विरोध किया । इसके बाद हालात बेकाबू होते चले गए। कायमगंज से पहुंचे बजरंग दल एवं हिंदू संगठनों ने मजार का जमकर विरोध किया और कहा कि सैकड़ो वर्ष पूर्व यहां पर शिव मंदिर हुआ करता था जिसके नाम से इस गांव का नाम रखा गया। बताते चले मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है लगभग 700 वर्ष पूर्व खान बहादुर सैयद बाबा की मजार है और यहां पहले से ही मेले का आयोजन होता चला रहा है जो वैशाख की 4 तारीख को आयोजित किया जाता है जिसमें हिंदू मुस्लिम व अन्य लोग पूरी आस्था और शिद्दत के साथ मिलकर इस मेले का आयोजन करते हैं। विवाद एवं बढ़ते तनाव साथ ही कायमगंज से शिवरईमठ गांव पहुंच कर हिन्दूवादी संगठनों के सीधे हस्तक्षेप से मामला गंभीर हो जाने की आशंका भांप फौरन स्थिति को संभालने के लिए सीओ राजेश कुमार द्विवेदी अधीनस्थ स्टाफ व कोतवाली प्रभारी अनुराग मिश्रा, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर कस्बा चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार के अलावा थाना मेरापुर , थाना कंपिल पुलिस के अलावा बाहरी पुलिस बल की व्यवस्था के साथ मौके पर पहुंच गए । जहां उन्होंने दोनों पक्षों से हरहाल में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर लोगों से बात की । फिलहाल मामला शांति है किन्तु कुछ लोग इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़ने का प्रयास कर मामले को तूल देने के लिए अंदर ही अंदर सुगबुगाहट शुरू करने का षड्यंत्र कर शांति भंग करने की कोशिश में लगे रहते हैं यही कारण है कि इस स्थल का विवाद कभी ना कभी तूल पकड़ जाता है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes