KAIMGANJ NEWS शिवरई मठ के मजार विवाद में अलर्ट प्रशासन ने मौके पर तैनात कराया पीएसी बल

Picsart 25 07 14 06 37 31 721

KAIMGANJ NEWS- दोनों पक्षों से थाना दिवस में निस्तारण हेतु पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा गया
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज क्षेत्र के अचरा मार्ग पर स्थित गांव शिवरईमठ में स्थित धार्मिक स्थल पर उत्पन्न विवाद को गंभीरता से ले प्रशासन ने वहां पीएसी बल तैनात कर दिया है । वहीं दोनों पक्षों के ग्रामीणों से कहा गया कि वे थाना दिवस में उपस्थित हो अपनी बात लिखित रूप से साक्ष्यों सहित प्रस्तुत करें । जिस की जांच एवं परीक्षण कर विवाद का समाधान किया जा सके । यहां बने स्थल को एक पक्ष प्राचीन शिव मंदिर बता रहा है । वहीं दूसरा पक्ष इसे सात सौ साल पुरानी खान बहादुर बाबा सैयद की मजार बता रहा है। वर्तमान में यह स्थल मजार / मकबरा के रूप में ही स्थापित भी है । वहीं राजस्व अभिलेखों में अकृर्षिक भूमि के तौर पर मकबरा के नाम से दर्ज भी है । इस मामले में चले आ रहे विवाद में आज जब माहौल बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हो गई तब पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मामले को शांति करा दिया था । किसी भी भावी अनहोनी आशंका से निपटने के लिए स्थल परिसर में पीएसी तैनात कर दी । साथ ही मौके पर परियाप्त पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ राजेश द्विवेदी व तहसीलदार विक्रमसिंह चहार ने
दोनों पक्षों से वार्ता के बाद आगामी थाना समाधान दिवस में मामला रखने का सुझाव दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विवाद का समाधान शांति पूर्वक और दस्तावेजों के आधार पर किया जाएगा। प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि कानून व्यवस्था से किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं गांव में स्थिति सामान्य बनाए रखने के पुलिस को गश्त करने के लिए लगा दिया गया है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes