जनसंख्या नियंत्रण आवश्यक ,विषय पर हुआ सीएचसी में कार्यक्रम आयोजित

Picsart 22 07 11 18 00 32 897

शमशाबाद- फर्रुखाबाद 11 जुलाई 2022 विश्व जनसंख्या दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी फर्रुखाबाद के आदेशानुसार महिला चिकित्सक के नेतृत्व में भब्य कार्यक्रम संपन्न हुआ । जिसमें महिला चिकित्सक ने मौजूद नब बिबाहित महिलाओ से कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम मे जिम्मेदारी निभाये। परिवार नियोजन के संसाधन अपनाएं । क्योकि छोटा परिबार सुख का आधार होता है। लगातार बड़ रही जन संख्या को लेकर यूपी सरकार भी चिंतित है तथा जन संख्या नियंत्रण को लेकर सरकार सक्रिय भूमिका भी निभा रही है । स्वास्थ्य बिभाग के उच्चाधिकारियों के माध्यम से आम लोगों को आबश्यक जानकारी देकर जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक भी कर रही है । विश्व जनसंख्या दिबस कार्यक्रम में नब बिबाहित महिलाओ को जन संख्या नियंत्रण के टिप्स देकर उन्हें जगरूक भी किया जा रहा है। बडा परिबार भविष्य में दुख का आधार , छोटा परिबार सुख का आधार बताकर कहा कि बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण पाना आवश्यक है। इसके लिए जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अबनेंद्र कुमार के नेतृत्व में विश्व जनसंख्या दिवस कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहा है। कार्यक्रम में आने वाली नंव बिबाहित महिलाओं को परिबार नियोजन के उपाय बताए जा रहे हैं । सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस जो प्रदेश भर में मनाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी फर्रुखाबाद डॉक्टर अबनेंद्र कुमार के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में महिला चिकित्सक डॉ सुनीता दिवाकर ने आशा बहुओं की मैजूदगी में विश्व जन संख्या दिबस मनाया । जिसमें नवविवाहित महिलाओं को जन संख्या नियंत्रण के उपाय बताकर परिबार नियोजन के बैकल्पिक साधनों को अपनाने की सलाह दी गयी ।जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम जो 11 से 24 जुलाई तक चलेगा। कार्यक्रम में जन संख्या नियंत्रण हेतु परिवार नियोजन के उपाय अपनाने तथा तरक्की का नया अध्याय नर्स मेंटर अनीता द्वारा बताये गए ।कार्यक्रम मे मौजूद नब बिबाहित महिलाओं को नर्स मेंटर अनीता ने छोटा परिवार सुखी परिवार के टिप्स दिए , तथा नव विवाहित महिलाओं की काउंसलिंग की गई । जन संख्या नियंत्रण संसाधनों में गर्भ निरोधक गोलियां mala-n छाया टेबलेट इंजेक्शन एमपी ए के अलावा कंडोम copper-t आई यू सी डी के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी गयी। सीएचसी में जिला समन्वयक कोऑर्डिनेटर राजीव चौहान ने कोल्ड चैन रूम और लेबर रूम का निरीक्षण किया। इस मौके पर महिला चिकित्सक डॉ सुनीता दिवाकर, नर्स मेंटर अनीता ,स्टाफ नर्स पूजा, बीपीएम आशुतोष, बीसीपीएम लोकेंद्र कुमार ,राजन राव गौरव लैब टेक्नीशियन अखिलेश कुमार, आकांक्षा काउंसलर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में शमशाबाद क्षेत्र की आमंत्रित आशा बहुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया ।

 

शमशाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes