Farrukhabad news –फर्रुखाबाद – 18 सितम्बर 2023
यह दिलचस्प मामला विकासखंड शमशाबाद का बताया जा रहा है । यहां तैनात एक पंचायत सहायक पुलिस अधीक्षक तथा जिलाधिकारी का पद नाम लेते हुए स्पष्ट कह रहा है कि अगर शमशाबाद थाना पुलिस में हिम्मत हो तो वह मुझे गिरफ्तार करके दिखाएं ।
इस बयान बाजी का एक ऑडियो वायरल हो रहा है । हालांकि वायरल ऑडियो की * द एंड टाइम्स न्यूज़* पुष्टि बिल्कुल नहीं करता । हकीकत क्या है? इसकी जांच की जाए । तो ही सच्चाई का पता चल सकेगा।
पंचायत सहायक पूरी दमदारी के साथ दावा करता हुआ वायरल ऑडियो में सुना जा रहा है । जिसमें वह कहता है कि अभी कुछ दिन पूर्व ही उसने तमंचे से अपने गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग की ,जिसकी पूरी जानकारी शमशाबाद थाना पुलिस को है । इसके बावजूद भी वह पूरी मस्ती के साथ आजाद घूम रहा है । पुलिस की हिम्मत नहीं कि वह मुझे गिरफ्तार कर सके । इसी के साथ वह कह रहा है कि उसका राजनीतिक रसूख काफी बड़ा है । अपने किसी रिश्तेदार को कमालगंज ब्लॉक का ब्लॉक प्रमुख तथा कुछ अन्य संबंधियों के नाम बताता हुआ अपने ही मुंह से अपनी राजनीतिक पहुंच की बातें भी करता है । वायरल ऑडियो में वह कहता सुना जा रहा है कि जिले के सीडीओ अगर हमारा वेतन नहीं दे सकते तो फिर उनका वेतन चाहे एक लाख हो या फिर ज्यादा वह कहें तो वह उन्हें दे देगा । नहीं तो फिर वह हमारा वेतन हमें दिला दें । इसी के साथ वायरल ऑडियो में सुना जा सकता है कि वह कंप्यूटर ऑपरेटर को भी धमकी भरे लहजे में भद्दी – भद्दी गलियां देता हुआ सुनाई दे रहा है । वायरल ऑडियो का यदि पूरी तरह संज्ञान लिया जाए तो कुल मिलाकर एक साधारण से पद पर विकास विभाग में नौकरी करने वाला अपने राजनीतिक रसूख पर आखिर क्यों इतना इतरा रहा है? जिसमें वह सक्षम विभागीय अधिकारियों तथा पुलिस के आला अधिकारियों को भी चुनौती भरे अंदाज में , जैसा उसके मन में आ रहा है । वैसी बातें कर रहा है ।
जिला क्राइम रिपोर्टर =दीपक कुमार यादव
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb