Farrukhabad news – गाँव आने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मिलने पहुंचे ग्रामवासी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
पूर्व विधायक मरहूम इजहार आलम खां की बेटी बरिष्ठ सपा नेत्री एवं प्रमुख समाजसेवी मारिया आलम ने कंपिल क्षेत्र के गांव अलियापुर तथा उषमाननगर पहुंचकर अभी कुछ दिन पहले ही एक के बाद – एक कर हुई चार मौतों पर दुख व्यक्त कर मृतकों के शोकसंतृप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दे उन्हें ढाढस बंधाया ।

दिल्ली में अपने परिवार के साथ रह रहीं मारिया आलम को जैसे ही पता चला कि उनके स्वर्गीय पिता पूर्व विधायक के राजनीति में खास सहयोगी रहे । अलियापुर निवासी लोकतंत्र सेनानी जमादारसिंह यादव तथा इसी गांव के निवासी मुरारीलाल यादव और इससे कुछ दिन पहले इनके छोटे भाई असुरारी लाल यादव एवं यहीं के पड़ोसी ग्राम उषमान नगर निवासी मुनीम श्रीवास्तव के युवा बेटे इन सभी की आकस्मिक मृत्यु हो गई है। तो वे अपने सभी व्यस्त कार्यक्रमों को छोड़कर अपने पैतृक आवास पितौरा आ गईं थी । पितौरा से आज वे अलियापुर एवं उषमान नगर पहुंची । जहां उन्होंने दिवंगत जमादारसिंह की विधवा पत्नी एवं परिजनों तथा इसी गांव के स्वर्गीय मुरारीलाल तथा इनके दिवंगत भाई तीनों एवं मुनीम श्रीवास्तव सभी के शोक संतृप्त परिवारों से मिलकर सांत्वना दे उन्हें समझाबुझाकर धैर्य बंधाया । उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में एक दिन अवश्य ऐशा आता है जब उसे इस दुनियां से जाना ही पड़ता है । यह प्रकृति का विधान है । हम सब इस दुख की घड़ी में आपके साथ है । इसलिए साहस रखो । इसी के साथ उन्होंने मृतकों के परिवार को धैर्य धारण करने एवं दिवंगतों की आत्म शांति के लिए उपस्थित सभी के साथ दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की । उन्होंने कहा कि मैं अपने मरहूम बालिद जनाब इजहार आलम खां जैसी भले ही ना बन पाऊँ किन्तु उनके राजनीतिक जीवन काल में जो लोग साथ रहे उनके तथा हर जरूरतमंद की भलाई के लिए तत्परता से काम करने का मेरा प्रयास लगातार जारी रहेगा । इस मौके पर सपा नेता रामशरण कठेरिया, भुट्टो खाँ, संदीप यादव , राजेन्द्रसिंह यादव, लज्जाराम, विनोद कुमार, आदि के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।
इनसैट :-
जानकारी होते ही मौके पर जमा हो गए काफी ग्रामीण
कायमगंज :-
आज मृतक परिवारों को सांत्वना देने गांव अलियापुर तथा उषमान नगर जैसे ही सपा नेत्री मारिया आलम पहुंची । वैसे ही उनके आगमन की जानकारी ग्रामीणों को मिलते ही कुछ ही देर में वहां उनसे मिलने बडी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए । मौके पर पहुंचे लोगों से पूरी आत्मीयता के साथ मिलकर मारिया आलम ने सभी से वार्ताकर हाल चाल पूछा। उनके इस व्यवहार से लोग काफी गदगद दिखाई दे रहे थे । लोगों का कहना था कि मारिया आलम में अपने मरहूम पिता पूर्व विधायक जैसी ही सूझबूझ की झलक दिखाई दे रही है । लोगों के कहने पर उन्होंने कहा कि अब उनकी हरहाल में यही कोशिश रहेगी कि अपने इसी क्षेत्र में सक्रिय रहकर जरूरतमंदों की बेहतरी के लिए काम किया जाए ।
ब्युरो चीफ – जयपालसिंह यादव / दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान
KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान
Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep