KAIMGANJ NEWS साहसी बालिका संस्था की बेटियों ने नवमीं पर्व पर मंदिर परिसर की सफाई कर भक्ति भावना के साथ दिया स्वच्छता का पावन संदेश

IMG 20250406 WA0142

KAIMGANJ NEWS चारों ओर बिखरीं पडी पन्नी के टुकड़ो तथा पालिथिन आदि कूड़े कचरे को हटाकर – दोनो में पड़े प्रसाद के अवशेष को गौशाला में गायों को खिलाया
कायमगंज / फर्रुखाबाद
निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सतकर्म एवं वास्तविक मानव सेवा के लिए उपयोगी तथा फलदायक माना जाता है । नवरात्रि पर्व के समापन अवसर पर सवेरे से ही श्रृद्धालुओं द्वारा मंदिरों में पहुंच कर पूजन अर्चन कर प्रसाद चढ़ाने एवं वितरण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का सिलशिला शुरू हो गया था । उमड़ रही देवी भक्तों की बहुत ज्यादा भीड़ द्वारा चढ़ावे के लिए लाई गई पूजा सामिग्री तथा प्रसाद के छोड़े गए अवशेषों से मंदिर परिसर में सफाई की जरूरत महसूस होने पर साहसी बालिका संस्था की बेटियों ने तुरंत स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया । संस्था की साहसी बेटियों ने चिलौली स्थित गमा देवी मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया। नवमी के मौके पर मंदिर परिसर में जगह-जगह बिखरे पॉलीथीन, फूल-पत्तियां, पूड़ी-हलवा आदि एकत्र कर साफ-सफाई की गई। मातारानी के मंदिर में बेटियों ने एकत्रित पूड़ी-हलवा को नजदीकी गौशाला में गायों को खिलाया और अन्य कचरे को निर्धारित स्थान पर निस्तारित कर मंदिर को स्वच्छता का रूप देने का सफल प्रयास किया । उन्होंने इस पुनीत कार्य द्वारा जहां भक्ति भावना द्वारा वास्तव में माँ भगवती की सच्ची आराधना की वहीं उन्होंने जनसामान्य में जागरुकता उत्पन्न कर स्वच्छता का पावन संदेश भी दिया । इस भक्ति भाव एवं मानव उपयोगी सफाई अभियान में साहसी बेटियों में खुशबू मिश्रा, शिल्की मिश्रा, अंजू यादव, निकेता शाक्य, दिव्या शाक्य, कशिश और अनामिका ने श्रम साधना का अनूठा परिचय दिया ।
ब्यूरो चीफ – जयपालसिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes