कायमगंज,फर्रुखाबाद,पटियाली- कासगंज 3 मई 2022
यह भीषण सड़क दुर्घटना अलीगंज -पटियाली मार्ग पर स्थित ग्राम अशोकपुर के सामने उस समय हुई। जब यहां पहुंचे टेंपो में सामने से आ रही बोलेरो कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव चिलौली निवासी भोले बाबा सत्संगी के भक्तगण सवार होकर जा रहे थे। बताया गया कि यह सभी लोग हर महीने पटियाली क्षेत्र के गांव बहादुर नगला स्थित बाबा भोले के आश्रम पर सत्संग के लिए जाया करते थे। आज चिलौली निवासी कमलेश पत्नी राजीव ,मंजू पत्नी राजेंद्र शर्मा ,मीना पत्नी राकेश, नीरज पत्नी अमरेश ,किरण पत्नी सुधीर , सुनीता पत्नी शंकर। रूप रानी पत्नी नंदकिशोर , 6 वर्षीय आरोही पुत्री संजय शर्मा, गोपी पुत्र विमलेश, कुसमा पत्नी सेवाराम सक्सेना, यह सभी लोग टेंपो पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही सवारियों से भरा टेंपो पटियाली रोड पर गांव अशोकपुर के सामने पहुंचा। उसी समय दुखद सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में 5 महिलाओं सहित 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । शेष घायल हो गए। घटना की पुष्टि करते हुए तहसीलदार पटियाली राजीव निगम ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए घटनास्थल से ले जाकर निकट के पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है। वही मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही मृतकों तथा घायलों के परिवार में कोहराम मच गया सभी परिजन अपनों को देखने तथा उनका हालचाल लेने के लिए घबराहट जैसी स्थिति में मौके पर जाने के लिए अपने गांव से रवाना हो गए थे। इस भीषण सड़क हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए ट्विटर के माध्यम से शोक संतृप्त मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की साथ ही उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने एवं घायलों के निशुल्क उपचार कराने का निर्देश दिया। दुर्घटनाग्रस्त टेंपो कायमगंज क्षेत्र के गांव रायपुर का बताया जा रहा है। जिसे यह भक्तगण भाड़े पर ले कर जा रहे थे।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb