प्रमोशन पाकर दरोगा से इंस्पेक्टर बने साहब दुष्कर्म के आरोप में पहुंचे जेल की सलाखों के पीछे

mmmmmmmmm

कन्नौज/ उत्तर प्रदेश, 30 अगस्त 2022
कहा जाता है कि कर्म मनुष्य को उसका फल अवश्य देता है। जैसा करोगे वैसा ही फल पाओगे। यह कहावत आज उस समय चरितार्थ होती दिखाई दी। जब अभी एक माह पहले ही उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर प्रमोशन पाने वाले दरोगा जी दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिए गए। घटना क्रम के संबंध में बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक महिला ने चौकी इंचार्ज पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले में चौकी इंचार्ज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीडि़त महिला की नाबालिग पुत्री का रेप का मामला पहले से दर्ज था, जिसकी विवेचना चौकी इंचार्ज कर रहा था। इसी मामले को लेकर चौकी इंचार्ज ने महिला को अपने सरकारी आवास पर बुलाया था। मामला एसपी के संज्ञान में आते ही उन्होंने चौकी इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। कोतवाली पुलिस ने चौकी इंचार्ज पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के बाद जेल की सलाखों के पीछे भेजने के लिए चालान कर दिया। अब दरोगा जी वर्दी का रौब भूल कर जेल में बंदी की हैसियत से दिन गुजारने को मजबूर होंगे। घटनाक्रम के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की पुत्री प्रेम-प्रसंग में एक युवक के साथ चली गई थी.। उसकी नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का मामला कोतवाली में दर्ज है। आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही की मांग के लिए उसने 26 अगस्त को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसकी विवेचना कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के हाजी शरीफ चौकी प्रभारी अनूप कुमार मौर्य कर रहे थे। आरोप है कि मामले में चौकी प्रभारी आरोपियों को बचाने के लिए फाइनल रिपोर्ट लगाना चाह रहेथे। जब इसकी भनक पीडि़त महिला को लगी तो वह चौकी पहुंची, यहां मौजूद चौकी प्रभारी अनूप मौर्य ने महिला को अपने सरकारी आवास पर आने को कहा, जिसके बाद महिला चौकी प्रभारी के सरकारी आवास पर पहुंची, आरोप है कि यहां चौकी प्रभारी ने महिला के सामने ही शराब पी और उसके साथ छेड़छाड़ कर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। चौकी प्रभारी की हरकतों को देख महिला ने विरोध करते हुए चीखना चिल्लाना शुरु किया और आवास से बाहर निकल आई।, जहां से वह सदर कोतवाली पहुंची । उसने चौकी प्रभारी की करतूतों को पुलिस को बताया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली प्रभारी आलोक दुबे ने पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को प्रकरण से अवगत कराया। जिसके बाद एसपी ने चौकी प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए और मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपते हुए 24 घंटे में रिपोर्ट देने के आदेश दिए। मामले को लेकर आरोपी चौकी प्रभारी ने बताया कि उन्हें जो जांच सौंपी गई थी। उसकी वह विवेचना कर रहे थे। विवेचना पूरी होने के बाद महिला को हस्ताक्षर करने के लिए बुलाया था, लेकिन महिला ने उन पर बेबुनियाद आरोप लगा दिए।
बीती 30 जुलाई को जिले में 7 पुलिस कर्मियों को प्रमोशन मिला था, इस प्रमोशन की लिस्ट में अनूप कुमार मौर्य भी थे।, जिन्हें दरोगा से इंस्पेक्टर बनाया गया था। इन सभी के कंधों पर एसपी ने स्टार लगाकर इंस्पेक्टर बनने की बधाई देते हुए जिम्मेदारी से कार्य करने की सलाह दी थी। लेकिन उप निरीक्षक अनूप कुमार मौर्य को प्रमोशन मिले अभी एक महीना भी पूरा नहीं हो पाया था। कि उन पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास तथा शराब पीने जैसा शर्मनाक एवं गंभीर आरोप लगा दिया। अधिकारियों की निष्पक्ष जांच एवं त्वरित कार्यवाही के चलते गंभीर आरोपों से आरोपित दरोगा को अब जेल की सलाखों के पीछे रहकर स्थिति से निपटना होगा। जबकि पुलिस इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेकर पारदर्शी ढंग से जांच करने में जुट गई है

 

व्योरो रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes