
विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भाजपा के दिग्गज नेता दिन रात एक किए हुए हैं। आज जनपद कन्नौज के कस्बा उमर्दा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया । अपने पूरे संबोधन के दौरान पीएम समाजवादी पार्टी तथा उसके मुखिया अखिलेश यादव पर ही हमलावर अंदाज में तंज कसते दिखाई दिए । इस बीच वे बसपा पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से भी परहेज करते दिखाई दे रहे थे ।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है। अब लड़ाई केवल अधिक से अधिक सीटों पर विजय पताका फैराने की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित पूरा देश जानता है कि आएगी तो भाजपा ही, रिकॉर्ड मतों से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए एक-एक बोट पडना चाहिए। जिससे भाजपा प्रत्याशी अच्छे मतों से जीत सके। उन्होंने सपा पर हमलावर होते हुए कहा कि इस पार्टी में केवल एक ही परिवार का विकास होता है
इतना ही नहीं उन्होंने प्रश्नवाचक लहजे में कहा कि जब सपा की सरकार होती है तो प्रदेश में परिवारवाद के साथ ही जनता की भलाई के काम रुक जाते हैं। और फिर बोले कि आपको कानून का राज चाहिए गुंडागर्दी बंद होनी चाहिए, माफिया गिरी बंद होनी चाहिए, यदि इन सब पर पूरी तरह रोक लगानी है तो भाजपा के साथ आकर सहयोग करें । क्योंकि यह सब काम भाजपा तथा योगी सरकार ही कर सकती है। बे यहीं नहीं रुके आगे बोलते हुए उन्होंने कन्नौज के इत्र कारोबार को भी छूने का प्रयास किया और कहा कि सपा ने तो यहां के इत्र कारोबार तक को बदनाम कर दिया। इसीलिए उन्होंने मधुमक्खी पालन के लिए 500 करोड़ का बजट रखा है। जिससे सुगंधित शहद उपलब्ध हो सके और इस कारोबार से लोगों को रोजगार भी मिले। मुफ्त राशन वितरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि घर मुहैया कराने में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है ।अखिलेश पर सीधा तंज करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन तक को भाजपा का बताकर इन्होंने बदनाम किया। इनकी इस सोच से गरीबों की जिंदगी से खिलवाड़ करने की गंध आ रही थी । जैसे तमाम आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री अपने पूरे भाषण के दौरान केबल समाजवादी पार्टी पर ही हमलावर बने रहे। और सभा समापन के अवसर पर उन्होंने वहां मौजूद विभिन्न क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे पार्टी उम्मीदवारों को आगे बुलाया उनसे हाथ उठाकर मौजूद लोगों से वोट देने की अपील की । प्रधानमंत्री की सभा में जनपद कन्नौज की सभी विधानसभाओं एवं पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद सहित दूसरे स्थानों से भी चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अपने साथ अपने- अपने क्षेत्रों से समर्थकों को लेकर पहुंचे थे।
ब्योरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb