Kaimganj news –बर्थडे पार्टी में लगी गोली से युवक घायल हालत गंभीर -हायर मेडिकल सेंटर सैफई रेफर

Picsart 24 02 24 11 20 59 889

Kaimganj news-घटना की संदिग्ध परिस्थिति को देखकर पुलिस कर रही कई पहलुओं पर जांच
कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 फरबरी 2024
कायमगंज नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा कूँचा में गत रात बर्थडे पार्टी का आयोजन हो रहा था। इसी दौरान गली में फोन पर बात कर रहे युवक के गोली लग गई। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर कर तड़पने लगा ।

Picsart 24 02 24 11 22 18 293

घटना स्थल वाला मकान

उसे आनन-फानन सरकारी अस्पताल ले जाया गया । जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखकर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया । किंतु वहां भी स्थित की गंभीरता को देखते हुए घायल युवक को आयुर्विज्ञान संस्थान मेडिकल कॉलेज अस्पताल सैफई को रेफर कर दिया गया है ।

IMG 20240129 WA0137

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अभी भी युवक की हालत गंभीर ही बताई जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार नगर के पास बसे गांव प्रेम नगर मजरा घसिया चिलौली निवासी 20 वर्षीय ऋषि पाल पुत्र सोनू नगर के ही एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है । युवक रात लगभग 11:00 बजे मोहल्ला कूँचा -गंगा दरवाजा स्थित संजय पुत्र ठा० कुशल पाल के बेटे अभियांश के जन्मदिवस पर हो रही पार्टी में शामिल होने गया था । प्रोग्राम में डांस हो रहा था । वहां मौजूद सोनू के मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह प्रोग्राम वाले घर से निकल कर बाहर गली में बात करते-करते टहल रहा था। आरोप है कि इसी समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके गोली मार दी गई। गोली की आवाज एवं चीख पुकार सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक को उठाकर नगर के सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर सोनू को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। फर्रुखाबाद पहुंचे युवक को वहां से भी सैफई भेज दिया गया । इधर संजय के परिजनों ने बताया कि उसके पुत्र अभियांश की जन्मदिन पार्टी थी ।इसी दौरान फोन पर बात कर रहे सोनू को किसी ने गोली मार दी। पिता ऋषिपाल ने बताया कि उसे घटना की जानकारी फोन द्वारा मिली थी ।

वह अस्पताल गया । तब तक उसके पुत्र को लोहिया के लिए रेफर कर दिया गया था। कुछ स्थानीय लोग इस प्रकरण को प्रेम प्रसंग से जुडा मान रहे हैं। वही कुछ लोगो का कहना था कि हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगी। फिलहाल घटना के संबंध में कुछ भी कहना संभव नहीं है । फिर भी पुलिस गोलीकांड की इस घटना का पता लगाने के लिए विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes