Delhi news–रक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023 एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतने वाले सर्विस एथलीटों के लिए दी वित्तीय प्रोत्साहन की मंजूरी

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Delhi news- स्वर्ण पदक विजेताओें को 25 लाख , रजत पदक विजेताओं को 15 लाख , कांस्य पदक विजेताओं को – 10 लाख रुपये दिए जायेंगे ।
साभार: –
दिल्ली ( द एण्ड टाइम्स न्यूज )24 फरवरी 2024
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सितंबर-अक्टूबर 2023 में हांगझू, चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों और चौथे एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतने वाले सशस्त्र बल कर्मियों के लिए वित्तीय प्रोत्साहन को मंजूरी दे दी है। एशियाई खेलों और एशियाई पैरा दोनों खेलों में, स्वर्ण पदक विजेताओं को 25 लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं को 15 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 10 लाख रुपये की नकद पुरस्‍कार राशि प्राप्‍त कराई जायेगी ।
कई सर्विस एथलीटों ने देश को गौरवान्वित किया । इसके लिए रक्षा मंत्री ने इन एथलीटों को उनकी वापसी पर सम्मानित किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने 45 स्‍वर्ण पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार देने की मंजूरी भी दी । जिसमें सात पैरा एथलीट शामिल हैं। इन 45 एथलीटों ने एशियाई खेलों में 09 स्वर्ण, 18 रजत और 17 कांस्य पदक जीते और एशियाई पैरा खेलों में 01 स्वर्ण, 04 रजत और 02 कांस्य पदक जीते।
रक्षा मंत्रालय द्वारा सशस्त्र बल कर्मियों के लिए पहली बार घोषित यह वित्तीय प्रोत्साहन इन एथलीटों को पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 के क्वालीफाइंग इवेंट में और अधिक बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा, जिसके लिए वे वर्तमान में तैयारी कर रहे हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव मिलने से सनसनी

Farrukhabd news रेलवे लाइन किनारे अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, पास पड़ा मिला[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news शमशाबाद में रातभर गुल रही बिजली, गर्मी-उमस ने छुड़ाए पसीने

Farrukhabd news 33 केवीए के केबल बॉक्स में फॉल्ट से तीनों फीडर ठप, अंधेरे में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी तांडव: कायमगंज में दबंगों की गुंडई, युवक पर ईंट-लाठियों से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पा

KAIMGANJ NEWS गाली-गलौज का विरोध करने पर टूट पड़े हमलावर, सिर फोड़कर किया मरणासन्न ​बचाने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजेगा श्रीराम का जयकारा: 6 अक्टूबर को गणेश पूजन, 12 को निकलेगी भव्य श्रीरा piम बारात; नई कार्यकारिणी का ऐलान

KAIMGANJ NEWS दशहरा 20 और भरत मिलाप 21 अक्टूबर को, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news पानी-पानी हुआ सुल्तानगंज खरेंटा: सड़कों पर बह रही ‘डेढ़ फीट’ धार, दहशत में ग्रामीण पर हौसले चट्टान!

Farrukhabd news शमशाबाद में बाढ़ का विकराल रूप, कासिमपुर तराई से भुक्सी तक खेत-खलिहान डूबे;[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes