अपने घर के कमरे में कुंडे से फांसी का फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

1648177247860 1

कायमगंज / फर्रुखाबाद 22 जुलाई 2022
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव हकीकतपुर निवासी 24 वर्षीय सचिन यादव उर्फ छंग्गे पुत्र स्व०रमेशचन्द्र का शब आज शाम लगभग 5:00 बजे के बाद उसी के आवास में कमरे के कुंडे में लगे धोती के फंदे पर झूलता हुआ देखा गया। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी मृतक के शराब पीने तथा अन्य गलत कामों के कारण नाराज रहती थी। यहां परेशानी के कारण वह अपने मायके चली गई थी। सचिन घर पर अकेला ही था ।ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब पीने का इतना आदी हो चुका था कि वह शराब के लिए किसी भी तरीके को अपनाकर अपनी जरूरत पूरी करने से बाज नहीं आता था। इसलिए परिवार के लोग भी काफी परेशान रहते थे ।आज जब उसका शब लटकता हुआ पाया गया, तो इसकी सूचना कंपिल थाना पुलिस को दे दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। उधर घटना की सूचना मृतक के रिश्तेदारों तथा उसकी मायके में रह रही पत्नी को भी दी जा चुकी थी । किंतु समाचार लिखे जाने तक पत्नी हकीकतपुर गांव नहीं आ पायीआई थी। जिस कमरे में और जिस कुंडे से धोती का फंदा डालकर सचिन ने फांसी लगाकर आज आत्महत्या की है । कुछ वर्ष पहले इसी कमरे में इसी बेड के ऊपर छत में लगे कुंडे से मृतक के पिता रमेशचन्द्र ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बरहाल मौके पर मौजूद पुलिस को मृतक की पत्नी का इंतजार था । शायद इसीलिए शव फंदे से नीचे नहीं उतारा जा सका । मृतक अपने पीछे युवा पत्नी के साथ ही एक अबोध बच्ची को छोड़कर हमेशा के लिए दुनिया से चला गया। लेकिन घटना के पीछे कई बातें उभर रही हैं ।मृतक का एक निकटतम परिवारी अपने ही गांव के विरोधी पर हत्या का शक जाहिर कर रहा है । जबकि हत्या जैसी कोई भी बात ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही है। गांव के अधिकांश लोग युवक की आदतों के आधार पर उसके द्वारा किए गए इस कार्य को आत्महत्या ही बता रहे हैं।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes