पारिवारिक विवाद में छोटे ने बड़े भाई के मारी गोली -हालत गंभीर

Picsart 23 02 10 11 53 08 599

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 10 फरवरी 2023

गोली कांड की यह घटना थाना क्षेत्र कंपिल के गांव शाहआलमपुर (सूरजपुर) में घटित होना बताई जा रही है। प्रकरण की जानकारी घायल पिता के साथ अस्पताल आए उसके बेटे ने देते हुए बताया कि मामूली पारिवारिक विवाद में उसके चाचा ने ही गोली मारकर मेरे पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के संबंध में घायल कुंवरपालसिंह के बेटे गौरव भदौरिया ने कहा है कि उसके परिवार में ताऊ की बेटी की शादी थी। उससे पहले मेरे पिता कुवंरपालसिंह भदौरिया तथा चाचा अवनीश भदौरिया पुत्र मदनपालसिंह भदौरिया में कहासुनी हो गई थी । इसी खुन्नस में उन्होंने घर में घुसकर उनके ऊपर गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:- प्रेम विवाह के 6 महीने बाद ही प्रेमिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गौरव का कहना था कि जिस समय गोली मारी, उस समय उसके पिता घर पर अकेले थे। उसकी मां तथा परिवार के अन्य सदस्य पड़ोस में ताऊ की बेटी की शादी के कारण उन्हीं के घर पर गए हुए थे। मैं प्रातः लगभग 4:00 बजे शौच को गया था। वापस लौटा तो फायर की आवाज सुनकर तेजी से अपने घर की ओर भागा ,जैसे ही घर के दरवाजे पर आया। मैंने देखा कि मेरे चाचा हाथ में असलाह लिए तेजी से बाहर निकल रहे थे। अंदर जाकर मैंने पिता को लहूलुहान देखा तो मैं समझ गया ।

ये भी पढ़ें:- प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन की तहसील इकाई का हुआ सर्व सम्मति से गठन

पिताजी से पूछा तो उन्होंने बताया कि अवनीश उसके गोली मार कर भाग गया है। घटना घटित होते ही शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। बजता हुआ डीजे बंद हो गया। सभी लोग भौचक्के के रह गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई । गौरव के अनुसार पिता की हालत देखकर वह उन्हें इलाज के लिए यहां कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया है। घायल को भर्ती करने के बाद प्रथम उपचार देकर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया।

ब्यूरो चीफ– जयपाल सिंह यादव दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

Kaimganj News, Kaimganj ki news,Farrukhabad News, uttar pradesh news,the end times news,fbd news,कायमगंज समाचार,

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes