विद्युत करंट की चपेट में आया युवक- दर्दनाक मौत

Picsart 22 06 29 18 51 25 766

कायमगंज- फर्रुखाबाद 29 जून 20-22

छत पर कंडे लेने गया युवक बिजली के तारों से चिपक गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजन उसे लेकर कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम पुरौरी निवासी शिवम उर्फ किशन पुत्र राजेश बाथम उम्र 15 वर्ष शाम के समय अपने घर की छत पर से( कंडे) उपले लेने के लिए गया था। जब वह लोहे के तशले में कंडे भरकर वापस लौट रहा था। तभी कंडे से भरा तसला बिजली के तारों के संपर्क में आ गया। जिससे युवक के जोरदार करंट लग गया। तेज आवाज के साथ युवक अचेत अवस्था में वहीं गिर पड़ा। गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को उठाकर आनन फानन कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विपिन सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि गांव में ग्रामीणों के मकानों के ऊपर से एलटी लाइन विद्युत की गुजरी हुई है। जिसे हटाने के लिए विद्युत विभाग को कई बार प्रदर्शन किया एवं लिखित में दिया जा चुका है। इसके बावजूद भी आज तक विद्युत लाइन हटाई नहीं गई । जबकि गांव में नई बंच केबिल भी डाली गई है। इसके बाद भी पुरानी लाइन को उतारा नहीं गया है। ग्रामीणों का कहना था विद्युत विभाग के बड़े अधिकारी विद्युत लाइन हटाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांग रहे हैं।

Picsart 22 06 29 19 09 14 918

मृतक का फाइल फोटो

जिसके चलते लाइन आज तक नहीं उतारी गई । जिसकी वजह से आज एक और युवक की मौत हो गई। बताते चलें इस घटना से लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व इसी गांव के अनुराग कश्यप पुत्र मुन्नालाल की इसी विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इसके बाद भी कई लोगों को करंट लग चुका है। अभी कुछ दिन पूर्व ही इसी मृतक युवक की घोड़ी विद्युत पोल में आए करंट से चिपक कर मर चुकी है। मृतक युवक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। मां मीना देवी एवं पिता तथा परिवार के अन्य लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। मौके पर पहुंची क्षेत्रीय लेखपाल पूजा ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए आश्वासन दिया है। वही थाना कंपिल पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है। बरहाल युवक का शव नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा हुआ है । समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची थी। इस तरह विद्युत विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही ने आज एक और युवक को मौत के मुंह में झोंक दिया।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes