– महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर संस्था द्वारा किया गया काव्यांजलि कार्यक्रम
कायमगंज -फर्रुखाबाद 27 फरवरी 2022
अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर
कवियों और शायरों ने काव्यांजलि प्रस्तुत की ।
कायमगंज में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था अंजुमन फरोग- ए- अदब द्वारा महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर कृष्णा प्रेस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकारों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विश्व क्रांति के इतिहास में साहस और शौर्य लक्ष्य भेद और सटीक निर्णय में आजाद का कोई सानी नहीं है । जो देश हुतात्माओं को भूल जाता है ,वह अभिशप्त हो जाता है । संस्था अध्यक्ष प्रोफेसर राम बाबू मिश्रा रत्नेश ने कहा :-
शहीदाने वतन की याद में जो रो नहीं सकते ।
वतन के जो नहीं होते किसी के हो नहीं सकते ।।
गीतकार पवन बाथम ने कार्यक्रम में अपनी साहित्यिक विधा का परिचय देते हुए कहा :-
सदा अधूरी ही रही ,मात-पिता की चाह।
दुखी बदरका आज भी ,देख रहा है राह ।।
नन्हे नन्हे पांव से दौड़े थे आजाद ।
सूना आंगन रो रहा कर बचपन की याद ।।
अमर रहेंगे सदा ही ,बलिदानी आजाद ।
अर्पित कर श्रद्धा सुमन, देश कर रहा याद ।।
पूर्व प्रधानाध्यापक नाजिमुद्दीन ने कहा ..
तुम्हारे खून की हर बूंद का है कर्ज हम सब पर ।
वहीं मशहूर शायर अब्दुल वहाब बहार ने कुछ यूं आजाद की शान में बयां करते हुए शायरी पढी..
हम वतन तुझको प्यार करते हैं ।
जान तुझ पर निसार करते हैं ।।
प्रोफ़ेसर कुलदीप आर्य ने अपने विचार व्यक्त कर अमर बलिदानी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए..
मूक प्रदर्शन से ,न अहिंसा की तानों से ।
आजादी आयी वीरों के बलिदानो से ।।
डॉ सुनीत सिद्धार्थ ने कहा कि…
यदि आजाद सरीखॆ वीर नहीं होते ।
सच मानो तो हम आजाद नहीं होते ।।
गोष्ठी में अहिवरन सिंह गौर ,जेपी दुबे और विद्यासागर तिवारी ने भी विचार व्यक्त कर भारत मां के लाडले बलिदानी सपूत चंद्रशेखर आजाद को नमन कर, श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें राष्ट्र का प्रेरक, मानवता बादी एवं सच्चा देशभक्त बताया।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb