Kaimganj news-बेहोश हालत में खेत में पड़े श्रमिक को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया किंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी
कायमगंज / फर्रुखाबाद 10 अक्टूबर 2023
कायमगंज क्षेत्र के गांव हरियलपुर निवासी 45 वर्षीय श्रमिक राजेश पुत्र बहादुर लाल जाटव, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची उसकी पत्नी राधा देवी को बेहोशी की हालत में खेत में पड़ा मिला । राजेश के मुंह से झाग निकल रहा था । साथ ही एक विषैली जैसी गंध भी उसके पास से आती हुई महसूस हो रही थी । घटना स्थल से आनन – फानन उठाकर उसे कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जहां हालात देखते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे रेफर लेटर देकर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया । किंतु लोहिया अस्पताल रवाना होने से पहले ही राजेश ने दम तोड़ दिया । मौके पर मौजूद उसकी पत्नी राधा देवी ने बताया कि खेत से उठाकर वह तथा उसका बेटा बृजेश यहां लाए थे । जहां उसके परिवार के खेवनहार की दुखद मौत हो गई । मृतक के पास बैठी गुमसुम पत्नी तथा उसके बेटे बृजेश से पूछा गया तो इन लोगों ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले उसके पिता को डेंगू हो गया था । उसका इलाज चल रहा था । ऐसा लगता है कि किसी बात से परेशान होकर उन्होंने जहर का सेवन कर लिया । वही डॉक्टर के मुताबिक भी मौत का कारण जहर खाना ही बताया जा रहा है । कोतवाली पुलिस को अस्पताल से मेमो भेज कर घटना की सूचना दे दी गई । किंतु समाचार लिखे जाने तक अस्पताल परिसर में पुलिस नहीं पहुंची थी । मृतक के पांच बच्चे हैं । पांचो बालिग बताए जा रहे हैं । इनमें से तीन बेटियां और दो बेटे हैं । मृतक की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी । मृतक स्वयं तथा उसके परिवार के अन्य लोग अपने भरण पोषण के लिए मेहनत मजदूरी करते थे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb