Kaimganj news समरसेबल पंप विवाद में महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

Picsart 23 09 30 15 06 56 926

Kaimganj news- मायके वालो ने प्रताड़ना का आरोप लगा , दी पुलिस को तहरीर
कायमगंज / फर्रुखाबाद 30 सितम्बर2023
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव टिलिया में आज एक महिला द्वारा कमरे के अंदर जाकर फांसी पर झूल जाने की घटना सामने आई । महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए नगर कायमगंज के ही सरकारी अस्पताल लाया गया । अस्पताल पहुंचे उसके मायके वालों ने ससुरारी जनों पर अपनी बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा लिखने के लिए लिखित तहरीर पुलिस को दी । इस संबंध में मंडी चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार कश्यप ने कहा कि तहरीर मिल गई है । जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी । मिली जानकारी के अनुसार टिलिया गांव की निवासी महिला शोभा देवी का विवाद समरसेबल पंप को लेकर होने लगा । गुस्से में आकर महिला अपने कमरे के अंदर गई । जहां उसने अपने गले में फंदा डालकर फांसी लगाकरआत्महत्या का प्रयास किया । जानकारी होते ही कमरे का गेट तोड़कर शोभा को फंदे से उतार कर ,तुरंत अस्पताल ले जाया गया । किसी पड़ोसी ने घटना की सूचना मिल्किया निवासी उसकी बहन को दी । बहन द्वारा मायके वालो को सूचित किया गया । जब तक शोभा की बहन तथा मायके वाले कायमगंज आए । तब तक उसे अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था । अस्पताल पहुंचकर मायके वालों ने ससुराली जनों पर आरोप लगाते हुए कार्यवाही के लिए पुलिस से गुहार लगाई । गंभीर अवस्था में उपचाराधीन शोभा को डयूटी पर मौजूद डा० विपिन सिंह ने लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes