फर्रुखाबाद 20 फरवरी 2022
192 आरक्षित विधानसभा क्षेत्र कायमगंज की ग्राम पंचायत लखनपुर के लगभग 14सौ मतदाताओं ने सड़क नहीं ,तो वोट नहीं का नारा बुलंद करते हुए पहले से ही मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दे दी थी । किंतु प्रशासन ने उनकी इस चेतावनी को बहुत हल्के में लिया। जबकि यहां के बूथ नंबर 277 और 278 पर अपनी चेतावनी के अनुसार कोई भी मतदाता सवेरे से ही वोट डालने के लिए बूथ पर नहीं पहुंचा। मतदाताओं को उप जिलाधिकारी कायमगंज तथा दिन के लगभग 2:00 बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी कायमगंज ने गांव पहुंचकर समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे राजी नहीं हुए। बताते हैं कि इसके बाद खुद जिलाधिकारी फर्रुखाबाद यहां पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता करके उन्हें मतदान का बहिष्कार समाप्त करने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद दिन के लगभग 2:00 बजे के बाद से कुछ मतदाता मतदान करने के लिए दोनों बूथों पर पहुंचने लगे थे। मतदान करने के लिए यहां सबसे पहले महिलाएं आगे आई। इसके बाद पुरुषों ने भी मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करना शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि काफी विलंब से शुरू हुए मतदान के कारण इन बूथों पर मतदान समापन का समय पहले से निर्धारित 6:00 बजे सायं काल से एक घंटा और बढ़ा दिया गया है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb